28 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

8 महीने की गर्भवती महिला के साथ परिवारवालों ने किया ऐसा काम, सुनकर कांप गई सबकी रुह

8 महीने की गर्भवती महिला के साथ परिवारवालों ने किया ऐसा काम, सुनकर कांप गई सबकी रुह

2 min read
Google source verification

बांदा

image

Ruchi Sharma

Dec 11, 2017

murder

crime

बांदा. प्रदेश सरकार महिला सुरक्षा बड़ी जोर-शोर से मना रही है, वही महिलाओं पर हो रहे अत्याचारों में कमी होती नहीं दिखाई दे रही है। आज फिर एक बार दहेज़-लोभियों ने महिला को पीट पीटकर मार डाला। जिससे महिला के पेट में पल रहे 8 महीने के बच्चे की भी मौत हो गयी। ससुरालीजनों ने महिला को पीटने के बाद अस्पताल पहुंचाया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी। वही स्थानीय लोगों की सूचना पर घर पहुंची पुलिस ने मायकेवालों की तहरीर पर ससुरालीजनों को गिरफ्तार कर लिया है, साथ ही लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

घटना बांदा शहर कोतवाली के गायत्री नगर की है। जहां आज से 9 साल पहले सीता बहू बनकर आई थी। जिसको ससुरालीजनों द्वारा हमेशा दहेज के लिए मारा-पीटा जाता था, जिसपर महिला ससुरालीजनों के अत्याचारों से तंग आकर मायके चली गयी थी।

जिसके कई महीने बाद पंचायत के बाद महिला अपनी ससुराल आ गयी थी, इसके बाद भी हमेशा से ही उसे मारा-पीटा जाता रहा है। महिला को उसके पति नवल गुप्ता, ससुर रामरतन गुप्ता व देवर ने मारा-पीटा, जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गयी। ससुरालीजनों ने उसे गंभीर अवस्था में बांदा जिला अस्पताल पहुंचाया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी। साथ ही उसके पेट में पल रहे 8 महीने के बच्चे की भी मौत हो गयी। इसके बाद ससुरालीजन मृतक महिला को घर वापस ले आये व मायके पक्ष को जानकारी तक नहीं दी।

आपको बता दें की महिला के पड़ोस में ही उसकी बड़ी- बहन की भी शादी हुई है,-बहन की सूचना पड़ोसियों से मिलने पर वह घर पहुंची व अपने घरवालों को जानकारी दी, जिसपर मायके पक्ष घर पहुंचा। सूचना मिलते ही शहर कोतवाल व सीओ सिटी भी घर पहुंचे व मायके पक्ष की तहरीर पर महिला के पति, ससुर व देवर को गिरफ्तार कर लिया है व मृतिका की लाश का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

इस घटना के बारे में मृतिका की-बहन गीता ने कहा कि जबसे शादी हुई है तबसे उसके ससुराल वाले उसे हमेशा दहेज़ के लिए प्रताड़ित करते थे व मारते-पीटते थे, जिसपर वो हमेशा उससे व घर में बताती थी। इनकी प्रताड़ना के से परेशान होकर वो मायके भी आ गयी थी, पर पंचायत के बाद उसे ससुराल भेज दिया गया था, पर इसके बाद भी ससुरालीजनों की हरकतों पर सुधर नहीं आया, वो उसको फिर से मारने-पीटने लगे जिसके चलते उसके पेट में पल रहे 8 महीने के बच्चे की भी मौत हो गयी।

Story Loader