13 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

योगी सरकार के खिलाफ बांदा में सपा का प्रदर्शन, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा

योगी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला  

2 min read
Google source verification

बांदा

image

Ruchi Sharma

Jan 28, 2018

samajwadi party

samajwadi party

बांदा. सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार प्रदेश में समाजवादी कार्यकर्ताओं ने जकीले भर की तहसीलों में प्रदर्शन किया है। इसी कड़ी में शनिवार को बांदा में भी भाजपा सरकार की किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ जिला तहसील मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी ने धरना-प्रदर्शन में योगी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला। सपाइयों ने आलू की माला डालकर उत्तर प्रदेश सरकार के प्रति आक्रोश जताया।

आपको बतादें कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने आज के दिन के लिए प्रदेश के सभी जिलाध्यकों को निर्देश दिया था कि वो सपा कार्यकताओं के साथ जाकर अपने-अपने जिले की तहसीलों में भाजपा सरकार के किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन करें।

बांदा में भाजपा सरकार की किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ तहसील मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी ने धरना-प्रदर्शन में योगी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला। सदर तहसील के मुख्यालय पर सपा के हजारों कार्यकर्त्ताओं सहित सपा के कई वरिष्ठ नेता एकत्र हुए। सपा नेताओं की ओर से बीजेपी सरकार की जमकर आलोचना करते हुए नारेबाजी की गई। सरकार विरोधी यह धरना-प्रदर्शन सूबे की हर तहसील पर किया गया है। सपा कार्यकर्ताओं ने फूलों का माला पहनकर भी प्रदर्शन किया है। सपा के पदाधिकारियों ने उप जिला अधिकारी को ज्ञापन सौंपा और कहा कि योगी सरकार में किसान को उचित दाम नहीं दिया जा रहा।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्र सभा सांसद विशंभर प्रसाद निषाद ने कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने किसानों की दुर्दशा को देखते हुए पूरे प्रदेश में तहसील स्टार पर धरना प्रदर्शन करने का एेलान किया। क्रम में आज हमने हजारों की संख्या में इकठ्ठा होकर जिले की सभी तहसीलों में धरना-प्रदर्शन कर किसानों की समस्याओं को उठाने का काम कर रहे है। भाजपा की सरकार में किसान पूरी तरह से बर्बाद हो चुका है। अन्ना जानवरों से किसानों की फसल तबाह हो रही है। महिलाओ की पेंसन बहाल किया जाए, ट्यूबवेल में मीटर लगाए जा रहे है, नहरों में पानी नहीं है। आलू का माला पहनकर प्रदर्शन को लेकर कहा की अभी प्रदेश के किसानों ने विधानसभा के सामने धरना दिया था। आलू के मूल्य को लेकर की जितनी उनकी लागत है उससे कम मूल्य मिल रहा है, जबकि भाजपा सरकार ने कहा था कि हम लागत मूल्य से ज्यादा मूल्य देने का काम करेंगे, बल्कि प्रदर्शन करने पर भाजपा सरकार के कहने पर किसानों पर फर्जी मुकदमे लगाए थे। जिसका विरोध करते हुए हमारे किसान भाई यहां आलू का माला पहनकर आये है।