
इस नेता ने दी गाली, तो स्वाति सिंह ने ऐसे दिया जवाब, खुलेआम लिया बदला
बांदा. यूपी सरकार में परिवार कल्याण एवं बाल विकास राज्य मंत्री स्वाति सिंह बुधवार को बांदा पहुंची। जहां उन्होंने नगर निकाय चुनाव में बीजेपी को जिताने के लिए लोगों से अपील की। इसके साथ ही उन्होंने विवादों में घिरी पद्मावती फिल्म को लेकर भी बयान दिया। साथ ही स्वाति सिंह ने पूर्व की सपा सरकार पर भी कई तंज कसे।
गाली का लिया बदला
आपको बता दें कि स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री स्वाति सिंह शहर के जहीर क्लब मैदान में बीजेपी के विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन में शिरकत करने पहुंची थीं। स्वाति सिंह ने नसीमुद्दीन सिद्दीकी का नाम न लेते हुए उन पर जोरदार हमला किया। स्वाति सिंह ने कहा कि पिछले साल उनके परिवार को इसी बांदा के ही एक व्यक्ति ने गालियां दी थीं। यह वो व्यक्ति है जो ये कह सकता है कि पेश करो- पेश करो। तो अब इनको जबाब देने की जरूरत है कि हम अपनी बहू बेटियां पेश नहीं करते हैं। हम ऐसे लोगों को मुह तोड़ जबाब देते हैं।
देखें पूरा बयान
बीजेपी देती है नारी को सम्मान
इससे पहले सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा नारी को सम्मान देने वाली पार्टी है न कि यह कहने वाली कि लड़के हैं लडकों से गलती हो जाती है। अपने संबोधन में उन्होंने यह भी कहा कि राम मंदिर का रास्ता सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार बातचीत के माध्यम से निकालने का प्रयास किया जाएगा।
पद्मावती देखने के बाद देेंगे राय
इस दौरान जब उनसे पूछा गया कि वह नारी सम्मान की लड़ाई लड़ कर यहां तक पहुंची हैं, तो पद्मावती फिल्म को वह किस नजरिए से देखती हैं। इस पर स्वाती सिंह ने कहा कि अभी उन्होंने फिल्म नहीं देखी है, देखने के बाद ही वह अपनी राय देंगी। राज्य मंत्री स्वाति सिंह ने कहा है कि जिस प्रकार मौजूदा सरकार तेजी से छात्राओं व नारी सशक्तिकरण पर ध्यान दिया जा रहा है वह पूर्व की सरकारों ने नहीं कभी नहीं किया। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार महिला उत्पीड़न संबंधी घटनाओं में कमी आई है। राज्य मंत्री ने कहा कि कई कार्यक्रम के जरिए महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करके के साथ ही उनको समाज में आगे बढ़ाने पर जोर दिया गया।
Published on:
16 Nov 2017 12:41 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
