
Banda News : मृतक गुंजन की फाइल फोटो
वही परिजनो के द्वारा बताया जा रहा है। कि मंगलवार को युवती ने अपने माता-पिता से फोन पर बात की। उसने दोबारा से बात करने के लिए पति से फोन मांगा तो पति ने मना कर दिया। पति का कहना है कि इसी से आहत होकर पत्नी ने खुदकुशी कर ली है।
पांच महीने पहले ही हुई थी दोनों की शादी
बता दे की पूरा मामला बांदा जनपद के बिसंडा थाना क्षेत्र के बेलगांव का मामला है। जहा की रहने वाली गुंजन (20) का शव आज कमरे में लटकता हुआ मिला है। मृतका के पति ने पुलिस को बताया कि गुंजन से उसकी शादी 8 फरवरी 2023 को हुई थी। गुंजन कई दिनों से फोन दिलवाने की बात कह रही थी। लेकिन वह बार बार मना कर दे रहा था।
बताया कि देर रात दोनों लोग साथ में बैठकर खाना खाए। इसके बाद उसने मायके वालों से बात करने के लिए फोन मांगा। तो मैंने फोन दे दिया। वह दोबारा से घर पर बात करना चाहती थी। उसने दोबारा से मोबाइल मांगा तो मैंने मना कर दिया। इससे नाराज होकर वह अपने कमरे में सोने चली गई। मैं घर के बरामदे में सो गया। सुबह जब वह कमरे से नहीं निकली तो खिड़की से झांककर देखा। उसका शव पंखे से फंदे से लटक रहा था।
इसके बाद घर के अन्य सदस्यों को जानकारी हुई। पुलिस को भी मामले की जानकारी दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। प्रथम दृष्टया खुदकुशी का मामला बताया जा रहा है। जांच पड़ताल की जा रही है।
Published on:
26 Jul 2023 10:41 am
बड़ी खबरें
View Allबांदा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
