
बेंगलूरु. जिन कुशल सूरी जैन दादावाड़ी ट्रस्ट, बसवनगुडी के तत्वावधान में साध्वी सुलोचनाश्री आदि ठाणा की निश्रा में रोहित गुरु की ओर से विमलनाथ परमात्मा, गुरुदेव और देवी-देवताओं का भव्य अठारह अभिषेक का आयोजन हुआ। दादावाड़ी ट्रस्ट के अध्यक्ष निर्भयलाल गुलेच्छा और महामंत्री कुशलराज गुलेच्छा ने स्वागत किया।
ट्रस्ट के प्रवक्ता अरविंद कोठारी ने बताया कि गुरु पुष्य नक्षत्र में परमात्मा और समस्त प्रतिमाओं का अभिषेक किया गया। उपाध्यक्ष तेजराज मालानी ने बताया कि परमात्मा को चंद्र दर्शन अरुणा देवी शांतिलाल कोठारी ने करवाया। परमात्मा को अर्घ अर्पण कुसुम देवी तेजराज मालानी परिवार ने और शांति कलश महावीर प्रसाद नरेश कुमार चौरडिय़ा परिवार ने किया। अभिषेक के पश्चात परमात्मा की आरती तिलोकचंद, नितेश कुमार परिवार, मंगल दीपक भंवरी देवी, पारसमल भंसाली परिवार, दादा गुरुदेव की आरती और मंगलदीपक रुक्मिणी देवी बाबूलाल श्रीश्रीमाल परिवार ने उतारी।
संघ के ललित डाकलिया ने बताया कि अठारह अभिषेक कार्यक्रम की व्यवस्था जिनदत्त कुशल सूरी जैन सेवा एवं संगीत मंडल ने संभाली। अभिषेक में अरविंद कोठारी, अनिल भडकतिया, नितेश बोहरा, पृथ्वीराज श्रीश्रीमाल, राहुल जैन लोढ़ा, कुणाल मरलेचा, विनय खटोड़, नरेश चौरडिय़ा, जितेंद्र नाहर, दीपक छाजेड़ आदि का सहयोग रहा।
Published on:
09 Oct 2023 02:41 pm
बड़ी खबरें
View Allबैंगलोर
कर्नाटक
ट्रेंडिंग
