28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

महिला बीड़ी मजदूर के खाते में जमा हुए ३० करोड़

राम नगर जिले के चन्नपट्टण के एक गरीब बीड़ी महिला मजदूर के बैंक के जनधन खाते में ३० करोड़ रुपए जमा होने के मामले की जांच आयकर विभााग ने शुरू की है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बैंगलोर

•

image

Anis Nisar Hameed

•

Updated: 4 Feb 2020, 9:52 PM IST

महिला बीड़ी मजदूर के खाते में जमा हुए ३० करोड़

महिला बीड़ी मजदूर के खाते में जमा हुए ३० करोड़

बेंगलूरु. राम नगर जिले के चन्नपट्टण के एक गरीब बीड़ी महिला मजदूर के बैंक के जनधन खाते में ३० करोड़ रुपए जमा होने के मामले की जांच आयकर विभााग ने शुरू की है।चन्नपट्टण की बीड़ी कालोनी निवासी रिहाना बानो (३४) पति और दो बच्चो के साथ रहती है। दंपती बीड़ी मजदूर हैं और हर दिन चार सौ से पांच सौ रुपए कमाते है। रिहाना बानो कुछ दिनों पूर्व ऑनलाइन पर एक साडी मंगवाई थी। कुछ दिन बाद रिहाना के मोबाइल फोन पर एक फोन आया था। फोन करने वाले ने बैंक खाता नंबर पूछा और कहा कि उसके खाते में रुपए जमा होंगे। बाद में एक राष्ट्रीय बैंक का चपरासी रिहाना के घर आया और बताया कि उसके खाते मेें बड़ी रकम जमा हुई है। उसने महिला को आधार कार्ड और बैंक पास बुक लेकर बैंक आने के लिए कहा। रिहाना ने पासबुक अपडेट कराया तो वह अचंभित रह गई कि उसमें कुल ३० करोड़ रुपए जमा थे।पास बुक में कुल २९,९९,७४,०८४ रुपए जमा कराए गए थे। हालांकि रिहाना का आरोप है कि बैंक प्रबंधक ने उससे एक सादे कागज पर जबरन हस्ताक्षर लिए और पूरी रकम उसके खाते से निकल गया। रिहाना ने परिवार के सदस्यों को पूरा मामला बताया और इसकी सूचना आयकर विभाग को दी गई। शिकायत के आधार पर अब चन्नपट्टण पुलिस और आयकर विभाग के अधिकारी जांच कर रहे है। बैंक प्रबंधक का कहना है तकनीकी समस्या के कारण गलती से करोड़ों रुपए उसके खाते में जमा हो गए थे। रिहाना ने पत्रकारों को बताया कि यह रुपए कहां से आए और किसने जमा कराए, उसे कोई जानकारी नहीं।