
अभय ओक ने ली हाइकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ
बेंगलूरु. जस्टिस अभय श्रीनिवास ओक ने यहां शुक्रवार को कर्नाटक उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली। राज्यपाल वजूभाई वाळा ने राजभवन में जस्टिस ओक को पद की शपथ दिलाई।
राजभवन के ग्लास हाउस में आयोजित एक सादे समारोह में नए मुख्य न्यायाधीश ने अंग्रेजी में शपथ ली। इस अवसर पर मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी, उप मुख्यमंत्री डॉ. जी. परमेश्वर, उच्च न्यायालय के न्यायाधीश, मुख्य सचिव विजय भास्कर सहित राज्य सरकार के अन्य अधिकारी एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। बॉम्बे उच्च न्यायालय के 58 वर्षीय जस्टिस ओक ने जस्टिस दिनेश माहेश्वरी का स्थान लिया, जिन्हें जनवरी में सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत किया गया था।
पिछले 8 अप्रेल को सर्वोच्च न्यायालय कॉलेजियम की सिफारिश पर केंद्र सरकार ने 30 अप्रेल को अभय ओक की नियुक्ति को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा अधिसूचित किया। जस्टिस ओक को अगस्त, 2003 में बॉम्बे उच्च न्यायालय के अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया था और नवंबर, 2005 में इसी अदालत के स्थायी न्यायाधीश बनाए गए थे।
Published on:
10 May 2019 07:10 pm
बड़ी खबरें
View Allबैंगलोर
कर्नाटक
ट्रेंडिंग
