7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

करीब 48 हजार करोड़ रुपए के ऋण होंगे माफ

मुख्यमंत्री की राष्ट्रीयकृत बैंकों के अधिकारियों के साथ बैठक

2 min read
Google source verification
 loan may be waiver

करीब 48 हजार करोड़ रुपए के ऋण होंगे माफ

कृषि ऋण माफी की रूपरेखा तैयार
बेंगलूरु. किसानों की ऋण माफी की रूपरेखा तैयार करने के लिए मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने राष्ट्रीयकृत बैंकों के अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक की।
बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों द्वारा सहकारी बैंकों, राष्ट्रीयकृत बैंकों से लिए गए 48 हजार करोड़ रुपए के फसल ऋण, सब्सिडी आदि माफ़ किए जाएंगे। ऋण माफी की प्रक्रिया तय करने और कार्य योजना तैयार करने के लिए बैंक अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक काफी सकारात्मक रही और ऋण माफी प्रक्रिया को लागू करने और किसानों को नवीन ऋण बढ़ाने का फैसला किया गया। लेकिन यह राष्ट्रीयकृत बैंकों के अधिकारियों के सकारात्मक सहयोग के बिना संभव नहीं होगा।
उन्होंने कहा कि उन्होंने कहा कि बैंक अधिकारियों ने उन्हें आश्वासन दिया है कि वे मौजूदा परिदृश्य और बैंक के हालात से निदेशक मंडल को अवगत कराएंगे, साथ ही इसकी अनुमति उनसे हासिल करेंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि बैंक अधिकारी ऋण माफी के लाभार्थी किसानों के आंकड़े तैयार करेंगे। इन आंकड़ों और रिपोर्ट की समीक्षा के बाद ऋण माफी की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। लगभग 48 हजार करोड़ रुपए के ऋण माफ होंगे, जिसमें राष्ट्रीयकृत बैंकों के फसल ऋण 37 हजार 159 करोड़ रुपए और 9 हजार 448 करोड़ रुपए तजा ऋण शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों को आत्महत्या जैसे कदम नहीं उठाना चाहिये। सरकार उनके लिए फिक्रमंद है।

प्रदूषण नियंत्रण के लिए विप्रो की तकनीक अपनाई जाएगी : कुमारस्वामी
बेंगलूरु. मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने कहा कि राज्य सरकार बेंगलूरु शहर व राज्य में पर्यावरण प्रदूषण नियंत्रण के लिए सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र की दिग्गज कंपनी विप्रो द्वारा विकसित की गई तकनीक को अपनाने के लिए प्रतिबद्ध है।
मुख्यमंत्री ने मंगलवार को यहां विप्रो के अध्यक्ष अजीम प्रेमजी के साथ बातचीत करने के बाद संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि विप्रो ने प्रदूषण नियंत्रण की तकनीक विकसित की है और वे इस राज्य की जनता के फायदे के लिए अपनाने को उत्सुक हैं।
कुमारस्वामी ने कहा कि उन्होंने कृषि क्षेत्र में भी शून्य निवेश के साथ अपनाई जाने वाली इस तकनीक के बारे में प्रेमजी के साथ विचार-विमर्श किया है। विप्रो की तकनीक को विविध राज्यों में लागू किया गया है और मैं भी इसे किसानों की मदद के लिए लागू करना चाहता हूं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रेमजी ने विप्रो के कार्यालय के निकट सरजापुर विस्तार की 7 किलोमीटर लंबी सड़क की दुदर्शा के बारे में शिकायत की है, मैंने इस सड़क की तत्काल मरम्मत करने के संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देने का भरोसा दिलाया है।