26 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कर्नाटक : आरोपी ने की हिरासत से भागने की कोशिश, पुलिस ने पैर में मारी गोली

- बांग्लादेशी युवती से सामूहिक बलात्कार, प्रताडऩा का मामला- एक सप्ताह में दूसरी बार हुई घटना

2 min read
Google source verification
कर्नाटक : आरोपी ने की हिरासत से भागने की कोशिश, पुलिस ने पैर में मारी गोली

कर्नाटक : आरोपी ने की हिरासत से भागने की कोशिश, पुलिस ने पैर में मारी गोली

बेंगलूरु. पुलिस टीम पर हमला कर भागने की कोशिश कर रहे बांग्लादेशी युवती से सामूहिक बलात्कार और प्रताडऩा मामले के एक प्रमुख आरोपी को पुलिस ने पैर में गोली मारकर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बुधवार तड़क रद्दी कागज के एक गोदाम पर छापा मारकर आरोपी को गिरफ्तार किया था।

पुलिस के मुताबिक 27 मई को मामला उजागर होने के बाद से ही आरोपी शहबाज उर्फे शाबूजी (25) फरार था। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने उसे रामपुर इलाके से बुधवार सुबह ही पकड़ा था। हेड कांस्टेबल को भी चोट आई।

पुलिस का कहना है कि उसने आरोपी पर गोली आत्मरक्षा में चलाई। पुलिस के मुताबिक हिरासत में लिए जाने के बाद आरोपी को पुलिस जीप में थाने लाने के लिए बैठाया गया था। जीप में बैठते ही उसने शौच जाने की बात को लेकर हंगामा किया। कई बार आग्रह के बाद पुलिस ने रामपुर झील के पास जीप रोकी और उसे शौच जाने के लिए कहा। लेकिन, आरोपी ने कथित तौर पर एक कांस्टेबल और उपनिरीक्षक पर चाकू और हथियार से हमला कर भागने की कोशिश की। इसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षा में उसे घुटने के नीचे गोली मारी।

इस मामले में अभी तक दो महिलाओं सहित दस आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस हिरासत से भागने या चकमा देने की कोशिश में पैर में गोली मारने का यह तीसरा मामला है। इससे पहले दो आरोपियों ने मौका मुआयना के दौरान पुलिस पर हमला कर भागने की कोशिश की थी। पुलिस ने उन दोनों के पैर में गोली मारकर पकड़ा था।

गौरतलब है कि वित्तीय लेनदेन को लेकर हुए विवाद में आरोपियों ने 22 वर्षीय बांग्लादेशी युवती के साथ दुव्र्यवहार किया था। बाद में चार आरोपियों ने पीडि़ता से बलात्कार भी किया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायल होने के बाद बांग्लादेश के साथ ही पश्चिम बंगाल और उत्तर-पूर्वी राज्यों की पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान शुरु किया था। असम पुलिस से मिले सुराग के आधार पर पुलिस ने राममूर्तिनगर इलाके से कुछ ही घंटों के बाद एक महिला सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। घटना के बाद शहर से जा चुकी पीडि़ता को भी खोजकर केरल से बेंगलूरु लेकर आई। पुलिस की जांच में पता चला है कि मामला सीमा पर से मानव तस्करी और देह व्यापार से जुड़ा है। पीडि़ता को कुछ साल पहले मानव तस्करी से बांग्लादेश से लाया गया था।