4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रिश्वत मांगने वाले पुलिस कर्मियों के खिलाफ होगी कार्रवाई : जमीर

पालिका के रेकॉर्ड में महज 24,696 फुटपाथ व्यापारी, मंत्री का दावा-एक लाख से ज्यादा है यह संख्या फुटपाथ व्यापारियों के हितों की रक्षा

less than 1 minute read
Google source verification
zameer

रिश्वत मांगने वाले पुलिस कर्मियों के खिलाफ होगी कार्रवाई : जमीर

बेंगलूरु. खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री जमीर अहमद खान के कहा कि फुटपाथ व्यापारियों से रिश्वत मांगने वाले पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने मंगलवार को चामराजपेट में कर्नाटक राज्य फुटपाथ व्यापारी संघों के महासंघ और पालिका से आयोजित एक कार्यक्रण के दौरान फुटपाथ व्याापरियों को पहचान पत्र और प्रमाणपत्र बांटने के बाद बताया कि फुटपाथ व्यापारियों को किसी से डरने की जरूरत नहीं।

अगर किसी ने रिश्वत मांगी तो सीधे उन्हेंं कॉल कर शिकायत की जा सकती है, वे तुरंत कार्रवाई करेंगे। व्यापारियों को समाजकंटकों को भी हफ्ता देने की जरूरत नहीं। प्रदेश के सभी मार्केट समाजकंटकों से मुक्त कराने के आदेश दिए गए हैं।

उन्होंने कहा कि जिलाधिकारियों को फुटपाथ व्यापारियों को पहचान पत्र देने के निर्देश दिए गए हैं। फुटपाथ व्यापारियों को पुलिस और पालिका के उत्पीडऩ से मुक्ति दिलाने के लिए सभी व्यापारियों को पहचान पत्र दिए जाएंगे।

पालिका के अनुसार बेंगलूरु में 24,696 व्यापारी हैं लेकिन उनकी अपनी जानकारी के अनुसार बेंगलूरु में एक लाख छह हजार फुटपाथ व्यापारी हैं।

महापौर एम. गंगाम्बिेक ने कहा कि कलासीपाल्यम के 1,600 फुटपाथ व्यापारियों को पहचान पत्र दिए गए हैं। बुधवार से सभी व्यापारियों को पहचान पत्र देने की प्रक्रिया जारी रहेगी।

सड़क, फुटपाथ, गली, सार्वजनिक उद्यानों, स्थलों, मेलों और एक जगह से दूसरी जगह ठेला गाडिय़ों पर व्यापार करने वालों को फुटपाथ व्यापारी माना गया है।

पार्षद नाजि़मा अयूब खान, महासंघ के अध्यक्ष सीइ रंगास्वामी, फुटपाथ व्यापारी संघ के अध्यक्ष एम.सुरेश उपस्थित थे।