5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मारवाड़ी समाज की साधारण सभा

वल्लभदास सारड़ा गत 25 वर्ष से मारवाड़ी समाज के अध्यक्ष पद पर आसीन थे।

less than 1 minute read
Google source verification
jaini

मारवाड़ी समाज की साधारण सभा

बेंगलूरु. मारवाड़ी समाज की साधारण सभा की बैठक दीपक बल्दवा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।

बैठक में 11 लोगों को नए सदस्यों के रूप में शामिल किया गया। वल्लभदास सारड़ा गत 25 वर्ष से मारवाड़ी समाज के अध्यक्ष पद पर आसीन थे।

सारड़ा के निर्देशन में गुलबर्गा में मारवाड़ी समाज ने काफी प्रगति की। सारड़ा को कार्यकाल खत्म होने पर विदाई भी दी गई।


स्वाध्याय सार, असार का ज्ञान देता है
बेंगलूरु. बसवनगुड़ी स्थित जैन मंदिर में साध्वी प्रियरंजना ने कहा कि स्वाध्याय में बड़ी शक्ति छिपी है। इसलिए इसे महान तप माना गया है।

धर्मग्रंथों का तथा आगमों का स्वाध्याय करने से बुद्धि निर्मल होती है। वस्तु तत्वों की जानकारी के साथ संसार की असारता और भोगों की अनिष्टता का मन को भान होता है।

इसके परिणाम स्वरूप प्राणी संसार में रहकर भी उससे अलग रहता है। भोगों को भोगता हुआ भी उनमें अनासक्त भाव रखकर कर्म बंधनों से बचा रहता है।