30 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रामनगर, चन्नपट्टणा के विकास के लिए नई कार्ययोजना : अश्वथनारायण

नगरनिकायों को मिला कर एक महानगर निगम का गठन
2 min read
Google source verification
रामनगर, चन्नपट्टणा के विकास के लिए नई कार्ययोजना : अश्वथनारायण

रामनगर, चन्नपट्टणा के विकास के लिए नई कार्ययोजना : अश्वथनारायण

रामनगर. रामनगर तथा चन्नपट्टण के समग्र विकास के लिए एक विशेष योजना लागू की जाएगी। उपमुख्यमंत्री डॉ सीएन अश्वथनारायण ने यह बात कही। यहां शनिवार को नगर निकाय चुनाव के लिए पार्टी का चुनाव घोषणा पत्र जारी करते हुए उन्होंने कहा कि इन दोनों नगरों के बुनियादी ढांचे के विकास के लिए भाजपा कृतसंकल्प है।
उन्होंने कहा कि रामनगर तथा चन्नपट्टणा नगरनिकायों को मिला कर एक महानगर निगम का गठन किया जाएगा। दोनों नगर बेंगलूरु के निकट होने के कारण उनका काफी तेजी से विकास संभव है। रेशम दूध तथा चन्नपट्टण के खिलौने के माध्यम से यहां के विकास को नया आयाम दिया जा सकता है।
उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले जनप्रतिनिधियों ने स्थानीय विकास पर पर्याप्त ध्यान नही दिया। इस कारण दोनों नगर विकास में पिछड़ गए हैं। अगर नगर निकाय के चुनाव में जनता भाजपा का समर्थन करेगी तो भाजपा यहां विकास पर विशेष ध्यान देगी।
इस अवसर पर पर्यटन मंत्री सीपी योगेश्वर, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ के सुधाकर उपस्थित थे।

मुख्य सचिव ने किया स्वास्थ्य केेंद्र का दौरा
बेंगलूरु. शहर में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच मुख्य सचिव पी. रविकुमार ने शनिवार को बृहद बेंगलूरु महानगर पालिका के प्रशासक राकेश सिंह और आयुक्त गौरव गुप्ता के साथ डोमलूर स्थित स्वास्थ्य केंद्र का दौरा किया। मुख्य सचिव ने पालिका के पूर्वी जोन के कोरोना वार रुम का भी दौरा किया। उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक होने पर अतिरिक्त कर्मचारियों की नियुक्ति करने और हेल्पलाइन के नंबरों की संख्या बढ़ाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने अस्पतालों में बिस्तर और ऑक्सीजन की उपलब्धता बढ़ाने के लिए उठाए गए कदमों की भी समीक्षा की। मुख्य सचिव पालिका के कोविड केयर सेंटरों में दस फीसदी बिस्तर ऑक्सीजन रखने के भी निर्देश दिए।
बिस्तर नहीं देने वाले अस्पतालों को चेतावनी
इससे पहले गुप्ता ने सरकार के आदेश के मुताबिक ५० फीसदी बिस्तर सरकारी कोटे के कोरोना मरीजों के लिए आवंटित नहीं करने वाले शहर के कुछ प्रमुख निजी अस्पतालों का दौरा किया। गुप्ता ने कहा कि ५० फीसदी बिस्तर नहीं देने वाले निजी अस्पतालों के खिलाफ नियमों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। गुप्ता ने कहा कि शहर में ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि ऑक्सीजन की आपूर्ति बढ़ाने के लिए ६ अतिरिक्त टैंकर तैनात किए गए हैं।

बड़ी खबरें

View All

बैंगलोर

कर्नाटक

ट्रेंडिंग