7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एजीएम ने लिया छावनी, यशवंतपुर स्टेशन के पुनर्विकास का लिया जायजा

अधिकारियों के साथ बैठक कर दिए निर्देश

less than 1 minute read
Google source verification
एजीएम ने लिया छावनी, यशवंतपुर स्टेशन के पुनर्विकास का लिया जायजा

एजीएम ने लिया छावनी, यशवंतपुर स्टेशन के पुनर्विकास का लिया जायजा

बेंगलूरु. दक्षिण पश्चिम रेलवे के अपर महाप्रबंधक के.एस.जैन ने शनिवार को बेंगलूरु छावनी और यशवंतपुर स्टेशनों पर चल रहे विभिन्न पुनर्विकास कार्यों के मापदंडों का निरीक्षण किया। बेंगलूरु रेल मंडल के बेंगलूरु छावनी और यशवंतपुर रेलवे स्टेशन पर इन दिनों पुनर्विकास का कार्य द्रुतगति से चल रहा है। जैन ने सर एम विश्वेश्वरय्या टर्मिनल रेलवे स्टेशन, केएसआर बेंगलूरु और वाइटफील्ड के बीच चल रहे कार्यों का भी निरीक्षण किया।
इस दौरान उन्होंने सुरक्षा मानकों को सुनिश्चित करने के लिए प्लेटफार्मों, पटरियों, इमारतों और अन्य संरचनाओं की स्थिति, प्रतीक्षालय, शौचालयों और आसपास के क्षेत्रों सहित स्टेशन परिसर की सफाई, यात्रियों के बैठने, प्रकाश व्यवस्था जैसी सुविधाएं, साइनेज, टिकट काउंटर, लिफ्ट, एस्केलेटर, टिकटिंग, सूचना डेस्क और दिव्यांग यात्रियों के लिए सहायता जैसी यात्री सेवाओं का भी निरीक्षण किया।

इस अवसर पर उन्होंने मंडल रेल प्रबंधक योगेश मोहन, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंध के. कृष्ण चैतन्य सहित सभी मंडल अधिकारियों, गति शक्ति इकाई (जीएसयू) के अधिकारियों और ठेकेदारों के साथ संयुक्त बैठकें कीं।