बेंगलूरु. कांग्रेस को सिद्धरामय्या के अहिंदा (दलित, पिछड़ा, अल्पसंख्यक) समीकरण पर काफी भरोसा था लेकिन यह ज्यादा असर नहीं दिखा पाया। अङ्क्षहदा मतों के कांग्रेस और जद ध के बीच विभाजन का फायदा भाजपा को मिला। वोक्कालिगा और लिंगायत मतों के धु्रवीकरण विपरीत अहिंदा समीकरण में विभाजन कांग्रेस को भारी पड़ गया। दलितों को ज्यादा महत्व देने के कारण भी कांग्रेस को दूसरे वर्गों के मतों का नुकसान हुआ। भाग्य योजनाओं की सफलता पर भी कांग्रेस और सिद्धरामय्या को काफी भरोसा था लेकिन वह मत और सीटों में अपेक्षा के मुताबिक नहीं बदल पाया।
कुछ सीटों पर उम्मीदवारों के चयन में चूक के कारण भी पार्टी को हार का सामना करना पड़ा। कुछ अल्पसंख्यक बहुल सीटों पर उपयुक्त उम्मीदवार नहीं उतारे जाने के कारण मतों के विभाजन से कांग्रेस को नुकसान हुआ। बेंगलूरु के चिकपेट में कांग्रेस ने अल्पसंख्यक समुदाय को उम्मीदवार को नहीं उतारा जिसके कारण अल्पसंख्यक मतों का विभाजन हुआ और भाजपा जीत गई। कम से कम एक दर्जन सीटों पर कांग्रेस को ऐसी स्थिति का सामना करना पड़ा।