
मंकी पॉक्स के मामलों में दुनियाभर में तेजी से बढ़ोतरी, अभी ध्यान न दिया तो...
बेंगलूरु. Dubai से 13 जुलाई को Mangaluru Airport और फिर अपनी कार में Kannur पहुंचने के बाद Monkeypox Virus पॉजिटिव मिले व्यक्ति के संपर्क में आए सभी सह यात्री स्वस्थ हैं और किसी में मंकीपॉक्स का लक्षण सामने नहीं आया है। सभी करीब 15 दिन से आइसोलेशन में है। आइसोलेशन अवधि छह दिन बाद समाप्त होगी। कुल 33 संपर्क हैं।
जिला निगरानी अधिकारी डॉ. जगदीश ने बताया कि फ्लाइट में 191 यात्री थे। मरीज की सीट के करीब तीन पंक्तियों में यात्रा करने वालों में मेंगलूरु के 10, उडुपी के आठ और कासरगोड़ के करीब 15 यात्री सवार थे। सभी आइसोलेशन में हैं और किसी ने भी मंकीपॉक्स के किसी भी लक्षण की सूचना नहीं दी है। स्वास्थ्य विभाग स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। चकत्ते, बुखार, ठंड लगना, थकान आदि जैसे कोई भी लक्षण सामने आने पर सूचना देने के निर्देश दिए गए हैं।
जानकारी के अनुसार एहतियातन इमिग्रेशन अधिकारी को भी हवाई अड्डे पर आइसोलेशन में रखा है। अधिकारी पूरी तरह से स्वस्थ है।
कर्नाटक : कोविड के एक्टिव मामले 9 हजार के पार
बेंगलूरु. स्वास्थ्य विभाग ने गुरुवार को बेंगलूरु Bengaluru में 1,475 सहित प्रदेश में कोविड के कुल 1,889 नए मरीजों की पुष्टि की। प्रदेश में अभी तक संक्रमित 40,01,655 लोगों में से 39,52,381 लोगों ने Corona Virus को मात दी है। कोविड से कुल 40,097 मरीजों की मौत हुई है। इनमें से तीन की पुष्टि गुरुवार को हुई। प्रदेश में गुरुवार को कोविड टेस्ट पॉजिटिविटी दर 5.95 फीसदी रही। प्रदेश में अब कोविड के 9,135 एक्टिव मामले हैं।
20 से ज्यादा संक्रमितों वाले जिले
धारवाड़ जिले में 46, मैसूरु जिले में 39, बागलकोट जिले में 38, बल्लारी जिले में 26, कलबुर्गी जिले में 24, कोलार जिले में 23, कोडुगू जिले में 21, बेलगावी जिले में 20, दक्षिण कन्नड़ जिले में 20 नए संक्रमितों की पुष्टि हुई।
स्वास्थ्य विभाग ने प्रदेश में गुरुवार को कोविड के कुल 31,706 नमूने जांचे और 70,567 लोगों का टीकाकरण हुआ।
चार हजार किलो प्लास्टिक बरामद
बेंगलूरु. बृहद बेंगलूरु महानगर पालिका के अधिकारियों ने दासरहल्ली संभाग के शेट्टीहल्ली वार्ड में प्लास्टिक के लिफाफे तैयार बनाने वाली फैक्टरी पर छापा मार कर 4,160 किलो प्लास्टिक के लिफाफे तथा कच्ची सामग्री जब्त की है।
क्षेत्र के सह आयुक्त के निर्देशों के तहत वार्ड के मुख्य अभियंता तथा स्वास्थ्य निरिक्षक के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध होने के कारण कार्रवाई की गई है।
शहर के सभी वार्ड में प्लास्टिक के सिंगल यूज वाली थैलियां तथा अन्य सामग्री का उपयोग नहीं करने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। ऐसी सामग्री बनाने वालों को नोटिस दिए जा रहे हैं।
Published on:
29 Jul 2022 09:50 am
बड़ी खबरें
View Allबैंगलोर
कर्नाटक
ट्रेंडिंग
