
,
बेंगलूरु. राजस्व मंत्री आर. अशोक ने सोमवार को जद-एस नेता एचडी कुमारस्वामी की ब्राह्मणों पर अपमानजनक टिप्पणी की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम में ब्राह्मणों का महत्वपूर्ण योगदान है।
उन्होंने कहा, किसी भी जाति के बारे में इस तरह बात करना पूर्व मुख्यमंत्री को शोभा नहीं देता।
कुमारस्वामी से माफी मांगने की मांग करते हुए उन्होंने कहा, ऐसा लगता है कि वे यह जानकर बेबसी और हताशा में बोल रहे हैं कि अगले चुनाव में जद-एस की हार होगी। मैं मांग करता हूं कि वे तुरंत ब्राह्मण समुदाय से माफी मांगें।
उन्होंने कहा कि अगर इस बार राज्य में भाजपा सत्ता में आई तो एक ब्राह्मण ही मुख्यमंत्री बनेगा। प्रहलाद जोशी को मुख्यमंत्री नियुक्त किया जाएगा और 8 लोगों को पहले ही उपमुख्यमंत्री नियुक्त किया जा चुका है।
इससे पहले कुमारस्वामी ने कहा था कि आरएसएस द्वारा तय किया गया ब्राह्मण सीएम (प्रहलाद जोशी) हमारे पुराने कर्नाटक का ब्राह्मण नहीं है। वह (प्रहलाद जोशी) महाराष्ट्र के पेशवाओं से ताल्लुक रखते हैं जिन्होंने शृंगेरी मठ को गिराया था।
Published on:
06 Feb 2023 10:29 pm
बड़ी खबरें
View Allबैंगलोर
कर्नाटक
ट्रेंडिंग
