12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कन्नड़ राष्ट्र कवि कुवेम्पु के पैतृक घर से पद्म अवार्ड चोरी

चोर कच्चे घर की खपरैल निकालकर अंदर पहुंचे थे और पद्म विभूषण अवार्ड के अलावा संग्रहालय के कार्यालय में रखे नकदी ले गए। वारदात को अंजाम देने से पहले चोरों ने संग्रहालय के बाहर और अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे को भी तोड़ दिया।

2 min read
Google source verification

image

Manjoor Ahamad

Nov 24, 2015

Padma Awards stolen, National Kannada poet Kuvempu

File Photo

शिवमोग्गा
. जिले के तीर्थहल्ली स्थित कन्नड़ राष्ट्र कवि कुवेम्पु के पैतृक घर से अज्ञात चोरों ने सोमवार रात उन्हें मिले पद्म विभूषण पुरस्कार चुरा लिया। हालांकि, ज्ञानपीठ और पद्मश्री पुरस्कार सुरक्षित है। पुलिस ने चोरों को पकडऩे और पद्म अवार्ड बरामद करने के लिए विशेष दल गठित किया है।

सीसीटीवी कैमरे को भी तोड़ दिया

पुलिस अधीक्षक डी.चन्नाणवर ने बताया कि घटना सोमवार रात की है। पुलिस के मुताबिक चोर कच्चे घर की खपरैल निकालकर अंदर पहुंचे थे और पद्म विभूषण अवार्ड के अलावा संग्रहालय के कार्यालय में रखे नकदी ले गए। वारदात को अंजाम देने से पहले चोरों ने संग्रहालय के बाहर और अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे को भी तोड़ दिया। पुलिस के मुताबिक कुवेम्पु को मिले पुरस्कारों को शीशे के शोकेस में रखा गया था और उसमें ताला भी लगा था। ताला तोडऩे में विफल रहने के बाद चोरों ने हथौड़े से वार कर शोकेस का शीशा तोड़ कर पद्म विभषूण अवार्ड निकाल लिया।

ड्यूटी पर नहीं था चौकीदार

घटना के वक्त संग्रहालय में ड्यूटी पर कोई चौकीदार नहीं था।
इस स्मारक की देखरेख कुवेम्पु प्रतिष्ठान करता है और यहां सुरक्षा के लिए दिन व रात में अलग-अलग चौकीदारों की ड्यूटी होती है। सोमवार को दिन की पाली का चौकीदार ड्यूटी कर जा चुका था लेकिन रात की पाली का चौकीदार नहीं आया था।

मैसूरु विश्वविद्यालय से मिला स्वर्ण पदक भी ले गए चोर
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक चेन्नाणवर व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विष्णुवद्र्धन ने मौके का मुआयना किया। पुलिस को मकान के बाहर खुले ताले मिले। पुलिस ने मौके पर श्वान दस्ता भी बुलाया लेकिन वे सड़क तक पहुंचने के बाद वहीं रुक गए। वहां किसी वाहन के टायर मिले हैं, जिसके आधार पर पुलिस जांच में जुटी है।
पुलिस के मुताबिक पद्म विभूषण के अलावा एक हजार रुपए नकद और मैसूरु विश्वविद्यालय से मिला स्वर्ण पदक चोरी हुआ है।
चोरों ने दूसरे कमरे में एक लॉकर को तोडऩे की भी कोशिश की जिसमें 50 हजार रुपए रखे थे। पुलिस ने सीटीटीवी के डीवीआर को कब्ज में लिया है। इस डीवीआर से एक अभियुक्त की पहचान की गई है और उसकी तलाश की जा रही है।

कुवेम्पु के नाम से चर्चित साहित्यकार के वी पुट्टप्पा (1904-1994) के कुप्पळी स्थित पैतृक घर को उनके निधन के बाद संग्रहालय में बदल दिया गया था। सरकार ने 2001 में इस मकान का पुनरुद्धार कर इसे राष्ट्रीय स्मारक घोषित किया था। प्रतिदिन काफी संख्या में लोग संग्रहालय देखने आते हैं। कुवेम्पु ज्ञानपीठ से सम्मानित होने वाले पहले कन्नड़ साहित्यकार थे।