18 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बैंगलोर

नोटों और सिक्कों से सजा बप्पा का दरबार

- 150 सदस्यीय समर्पित टीम को 5, 10, 20, 50, 100, 200 और 500 रुपए के नोटों के साथ भगवान व मंदिर को सजाने में एक महीने से ज्यादा समय लगा। कुल मिलाकर इसका मूल्य लगभग 2.5 करोड़ रुपए है

Google source verification

बेंगलूरु. जे.पी.नगर स्थित सत्य गणपति मंदिर (Ganpati Temple) में बप्पा का दरबार और इसकी अनूठी सजावट लोगों को खूब आकर्षित कर रहा है।

श्री सत्य गणपति शिरडी साईं ट्रस्ट के राम मोहन राज ने मंगलवार को बताया कि Lord Ganesha सहित मंदिर व पंडाल को असली नोटों और 50 लाख रुपए के सिक्कों से सजाया गया है। 150 सदस्यीय समर्पित टीम को 5, 10, 20, 50, 100, 200 और 500 रुपए के नोटों के साथ भगवान व मंदिर को सजाने में एक महीने से ज्यादा समय लगा। कुल मिलाकर इसका मूल्य लगभग 2.5 करोड़ रुपए है। पंडाल में हजारों सिक्कों (coin) का इस्तेमाल कर भारत (India) का नक्शा भी बनाया गया है। भगवान गणपति प्रतिमा पर भी सिक्कों से कारीगरी की गई है। पंडाल में भारत की अंतरिक्ष में हासिल की गई सफलता को भी दर्शाया गया है।

कई कलाकारों ने विक्रम लैंडर (Vikram Lander), पीएस 3, जय कर्नाटक, जय जवान जय किसान और नेशन फर्स्ट थीम पर मंदिर को भी सजाया है। मंदिर में काफी भीड़ रहती है और दूर-दूर से लोग बप्पा के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। ट्रस्ट और पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। सीसीटीवी कैमरों से निगरानी रखी जा रही है। यह अद्वितीय मुद्रा अलंकरण एक अतिरिक्त सप्ताह के लिए प्रदर्शन पर रहेगा।