
बेंगलूरु. हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने के अपने प्रयासों के तहत दक्षिण पश्चिम रेलवे के बेंगलूरु मंडल ने चार प्रमुख स्टेशनों पर इलेक्ट्रिक वाहन बैटरी स्वैपिंग कियोस्क की 4 यूनिटें स्थापित की जा रही हैं। इससे बैटरी चालित वाहनों का उपयोग करने वाले लोगों को लाभ होगा। प्रत्येक कियोस्क 250 वर्ग फीट में फैला होगा और इसमें चार स्वैप स्टेशन होंगे, जिनमें से प्रत्येक में 14 बैटरी होंगी।
बैटरी स्वैपिंग स्टेशन केएसआर बेंगलूरु (मेट्रो के सामने, तीसरे प्रवेश द्वार पर), सर एम. विश्वेश्वरय्या टर्मिनल बेंगलूरु (एसएमवीबी), बाणसवाड़ी और यलहंका रेलवे स्टेशनों पर स्थापित किए जा रहे हैं। इन्हें एक सप्ताह के भीतर सार्वजनिक उपयोग के लिए चालू कर दिया जाएगा।रेलवे अधिकारियों के अनुसार रेलवे ने यह अनुबंध मैसर्स सन मोबिलिटी प्राइवेट लिमिटेड से तीन साल की अवधि के लिए कुल 22 लाख रुपए प्रति वर्ष की लाइसेंस फीस पर किया है। परिचालन इंडोफास्ट एनर्जी द्वारा किया जाएगा, जो इंडियन ऑयल और सन मोबिलिटी का 50-50 संयुक्त उद्यम है। उपयोगकर्ता के लिए शुल्क 42 रुपए प्रति किलोवाट अदा करना होगा।
Updated on:
27 Mar 2025, 7:18 PM IST
Published on:
27 Mar 2025, 7:18 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.