
रेल पहिया कारखाना को सर्वोत्तम उत्पादन इकाई पुरस्कार
बेंगलूरु. रेल पहिया कारखाना यलहंका को वर्ष 2023 के लिए ‘सर्वोत्तम उत्पादन इकाई पुरस्कार’से सम्मानित किया गया है। रेल पहिया कारखाना के महाप्रबंधक आर.राजगोपाल ने नई दिल्ली में आयोजित समारोह अति विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार के अवसर पर रेल, संचार और इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव से यह पुरस्कार प्राप्त किया।
रेल पहिया कारखाना ने स्क्रेप कटिंग के लिए मशीन विकसित करने का कार्य किया है। पहले यह कार्य मैन्युअल रूप से किया जाता था। कारखाना में डिजाइन की गई इस स्क्रेप कटिंग मशीन को सर्वप्रथम जनवरी 2020 में चालू किया गया था, जिसमें निरंतर सुधार करते हुए और अधिक विश्वसनीय बनाया गया है।
महाप्रबंधक आर.राजगोपाल ने बताया कि वर्ष के दौरान रेपका में एक अतिरिक्त विकसित स्क्रेप कटिंग मशीन लगाई गई है, इस प्रकार रेपका ने चुनौती भरी गतिविधियों में लगे कर्मचारियों का संरक्षा और उनके कार्य प्रणाली में सुधार लाने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता साबित की है। रेल पहिया कारखाना ने गौरवमयी वंदे भारत एक्सप्रेस के लिए स्वदेशी धुरों का सफलतापूर्वक निर्माण एवं आपूर्ति की है। यह एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है क्योंकि रूस-यूक्रेन युद्ध के कारण वैश्विक आपूर्ति शृंखला गंभीर रूप से बाधित हुई थी। इस प्रयास से देश भर में वंदे भारत गाडिय़ां चलाने का प्रधानमंत्री का सपना प्रगति पर है। रेपका अपने उत्पादों की गुणवत्ता और उसमें सुधार के प्रति सदैव सजग रहता है तथा रेपका के उत्पाद आज तक कभी भी विफल नहीं हुए हैं। इस प्रकार, रेल पहिया कारखाना रेलवे बोर्ड के गतिशक्ति मिशन में अपना उत्कृष्ट योगदान दे रहा है।
Published on:
20 Dec 2023 06:59 pm
बड़ी खबरें
View Allबैंगलोर
कर्नाटक
ट्रेंडिंग
