
गूंजे भोजपुरी गीत, दिखी समृद्ध संस्कृति की झलक
बेंगलूरु. सिद्धार्थ सांस्कृतिक परिषद बेंगलूरु की ओर से बिहार भवन,आरटी नगर एवं अन्य बिहारी संस्थाओं के साथ बिहार स्थापना दिवस चौडहिया मेमोरियल हॉल में मनाया गया। मंगलाचरण के साथ बिहार की सांस्कृतिक झांकियां प्रस्तुत की गईं। इसके बाद दीप प्रज्ज्वलन हुआ, जिसमें बिहार से आए हुए तीन मंत्री पीएचडी मंत्री रामप्रीत पासवान, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे, सडक़ निर्माण मंत्री नितिन नवीन, भोजपुरी गायक भरत शर्मा, संयोजक- हरीश चंद्र झा, अध्यक्ष उदय कुमार,सचिव पंडित राजगुरु, सहसंयोजक राहुल झा, सन्नीराज शामिल थे। मंच संचालन डॉ. विनय कुमार यादव एवं प्रियंका झा ने किया। कार्यक्रम के साथ बिहार यूथ फाउंडेशन कर्नाटक में लांच हुआ। इसमें स्टार्टअप से संबंधित काम किया जाएगा। बेंगलूरु के गायक रघुपति झा एवं जुड़वा गायिका दिया और जिया झा ने भाग लिया। गायक भरत शर्मा ने शानदार प्रस्तुति दी। विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारियों वीरबहादुर सिंह, सुनील ठाकुर, अनिल सिंह सिकरवार, जेके महतो,आशुतोष, विनय कुमार, दीपेश कुमार, एस.के उपाध्याय, पवन मिश्रा, आशीष मिश्रा, स्वराज सिन्हा, महिला मंडल अध्यक्ष हीरा झा, सचिव डेजी शर्मा, बेबी मिश्रा, बिंदु कुमारी, अन्नू शर्मा, निधि, पुनपुन एवं सुष्मिता कुमारी का सहयोग रहा।
स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने आश्वासन दिया कि अगले वर्ष और अच्छे ढंग से बिहार दिवस मनाया जाएगा। बिहार सरकार द्वारा यथासंभव सहयोग किया जाएगा। पीएचडी मंत्री रामप्रीत पासवान ने कहा कि हम भले ही बिहार से बाहर हैं लेकिन हम अपनी मिट्टी, पानी, वाणी, भाषा को हमेशा बरकरार रखें। नितिन नवीन ने बिहार की स्थिति का वर्णन करते हुए सभी बिहारी प्रवासियों को मिलकर रहने का संदेश दिया। अंत में राजेंद्रबाबू मेमोरियल ट्रस्ट चेयरमैन राजेश्वर सिंह ने आभार जतााया।
Published on:
29 Mar 2022 08:06 am
बड़ी खबरें
View Allबैंगलोर
कर्नाटक
ट्रेंडिंग
