20 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

BJP JDS Alliance विपक्षी गठबंधन को हराने के लिए जेडीएस भाजपा के साथ

BJP JDS Alliance भाजपा जद-एस गठबंधन से कर्नाटक में होगा राजनीतिक गेम चेंज: बसवराज बोम्मई BJP JDS Alliance will change political game in Karnataka

2 min read
Google source verification
BJP JDS Alliance विपक्षी गठबंधन को हराने के लिए जेडीएस भाजपा के साथ

एच डी कुमारस्वामी अमित शाह और जे पी नड्डा के साथ

BJP JDS Alliance बेंगलूरु: आगामी लोकसभा चुनावों के मध्यनजर राजनीतिक पार्टियों की तैयारियां जारी हैं। विपक्षी पार्टियों ने भाजपा को लोकसभा चुनाव में शिकस्त देने के लिए इंडिया गठबंधन बनाया है। वहीं भाजपा अपनी चुनावी रणनीति तैयार कर रही है। इसके लिए भाजपा ने जनता दल सेक्युलर के साथ गठबंधन कर लिया है। पूर्व मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी गठबंधन के लिए गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा से मिले। इसके बाद पूर्व प्रधान मंत्री एचडी देवेगौड़ा की अध्यक्षता वाली जनता दल सेक्युलर आधिकारिक तौर पर एनडीए में शामिल हो गई।
भाजपा का मानना है कि भाजपा जद-एस गठबंधन (BJP JDS Alliance) 2024 के लोकसभा चुनावों में कर्नाटक में उसका वर्चस्व सुनिश्चित करेगा, क्योंकि क्षेत्रीय पार्टी को राज्य के दक्षिणी हिस्सों में काफी कम प्रभाव प्राप्त है। इस भाजपा जद-एस गठबंधन (BJP JDS Alliance) को भाजपा नेता और पूर्व मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कर्नाटक में "राजनीतिक गेम चेंजर" बताया।

भाजपा जद-एस (BJP JDS Alliance) का गठबंधन होने के बाद जे पी नड्‌डा ने एक्स पर एक पोस्ट किया। उन्होंने लिखा कि "मुझे खुशी है कि जद-एस ने एनडीए का हिस्सा बनने का फैसला किया है। हम एनडीए में उनका तहे दिल से स्वागत करते हैं। इससे एनडीए और प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के 'नए भारत, मजबूत भारत' के दृष्टिकोण को मजबूती मिलेगी।"
अमित शाह ने भी भाजपा जद-एस गठबंधन (BJP JDS Alliance) से मोदी के विकसित भारत के दृष्टिकोण पर अपना भरोसा जताया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट किया, "मैं एनडीए परिवार में जद-एस का हार्दिक स्वागत करता हूं। उनका सहयोग कर्नाटक को विकास के पथ पर ले जाएगा और एक मजबूत एनडीए और मजबूत भारत का मार्ग प्रशस्त करेगा।"
एच डी कुमारस्वामी ने कहा, "आज हम आधिकारिक तौर पर एनडीए में शामिल हो गए हैं। कांग्रेस राज्य में भ्रष्टाचार में लिप्त है। वह किसानों के हित के खिलाफ काम कर रही है। हमने कांग्रेस के खिलाफ भाजपा जद एस गठबंधन (BJP JDS Alliance) बनाया है। BJP JDS Alliance will change political game in Karnataka