
‘कमल संदेश’ बाइक रैली से भाजपा का चुनाव प्रचार शंखनाद
१95 विधानसभा क्षेत्रों मे आयोजित रैली में 1 लाख 28 हजार बाइक
बेंगलूरु. आम चुनाव में पार्टी के बूथस्तरीय कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने के लिए प्रदेश भाजपा युवा मोर्चा की ओर से राज्य के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के मुख्यालयों में शनिवार को युवाओं की बाइक रैली का आयोजन किया गया। इन रैलियों में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने भाग लिया। प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष बी.एस.येड्डियूरप्पा ने तुमकूरु में आयोजित रैली में भाग लिया। चित्रदुर्गा में आयोजित रैली का नेतृत्व विधायक तिप्पारेड्डी ने किया। रायचूरु में पार्टी के युवा मोर्चा की ओर से आयोजित रैली का नेतृत्व प्रदेश भाजपा के महासचिव शंकरप्पा ने किया।
सांसद शोभा करंदलाजे तहसील मुख्यालय तरीकेरे की रैली में शामिल हुई। पूर्व उपमुख्यमंत्री आर अशोक बेंगलूरु के पद्मनाभनगर विधानसभा क्षेत्र में जबकि महादेवपुरा विधानसभा क्षेत्र की रैली में प्रदेश भाजपा के महासचिव अरविंद लिंबावली शामिल हुए। गांधीनगर विधानसभा क्षेत्र में सांसद पी.सी.मोहन, राज्यसभा सदस्य राजीव चंद्रशेखर तथा भाजपा युवा मोर्चा के महासचिव बी.वाई. विजयेंद्र भाग लिया।
बसवनगुडी विधानसभा क्षेत्र की रैली में विधायक रवि सुब्रमण्यम, पुलकेशीनगर विधानसभा क्षेत्र में आयोजित रैली का नेतृत्व बीबीएमपी में नेता प्रतिपक्ष पद्मनाभ रेड्डी ने किया। राज्य के सभी विधानसभा क्षेत्रों में आयोजित इस कार्यक्रम में सैकड़ों बाइक सवारों ने भारत माता की जय नारों के साथ भाग लिया।
Published on:
02 Mar 2019 09:12 pm
बड़ी खबरें
View Allबैंगलोर
कर्नाटक
ट्रेंडिंग
