
congress1.jpg
बेंगलूरु. भाजपा के 25 सांसद प्राकृतिक आपदाओं से जूझ रहे कर्नाटक को केंद्र सरकार से सहायता दिलाने में विफल रहे हैं। कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस समिति (केपीसीसी) के कार्यकारी अध्यक्ष ईश्वर खंड्रे ने यह बात कही।
उन्होंने कहा कि राज्य की 56 तहसीलों के 850 से अधिक गांव प्राकृतिक आपदा का सामना कर रहे हंै। उत्तर कर्नाटक के 5 जिलों में 3 हजार से अधिक मकान क्षतिग्रस्त हो गए हैं। 3,500 किलोमीटर सडक़ तथा 780 तालाब क्षतिग्रस्त हैं। राहत तथा बचाव कार्य में राज्य तथा केंद्र सरकार दोनों विफल हैं।
उन्होंने कहा कि गत वर्ष भी राज्य के 22 जिलों में बारिश से तबाही मचाई थी लेकिन इससे राज्य सरकार ने कोई सबक नहीं लिया। मौसम विभाग की सूचनाओं की अनदेखी के कारण राहत तथा बचाव कार्य में प्रशासन विफल रहा है।
चुनाव से पहले केंद्र तथा राज्य में एक ही दल की सरकार अनिवार्य होने का प्रचार करने वाले भाजपा नेताओं के पास इस सवाल का जवाब नहीं है कि अब केंद्र तथा राज्य में भाजपा की सरकार होने के बावजूद राज्य के साथ क्यों अन्याय किया जा रहा है।
Published on:
27 Aug 2020 07:38 pm
बड़ी खबरें
View Allबैंगलोर
कर्नाटक
ट्रेंडिंग
