18 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भाजपा ने अनंत कुमार हेगड़े की संविधान पर टिप्पणी से झाड़ा पल्ला

हेगड़े की टिप्पणी पर डीके शिवकुमार की प्रतिक्रिया : भाजपा संविधान विरोधी

less than 1 minute read
Google source verification
anantha-kumar

बेंगलूरु. भाजपा ने सांसद अनंत कुमार हेगड़े की संविधान पर टिप्पणी को उनके निजी विचार बताते हुए अपना पल्ला झाड़ लिया है। पार्टी ने हेगड़े से स्पष्टीकरण मांगने की बात कही है।

कर्नाटक भाजपा ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर लिखा है कि हेगड़े की संविधान पर टिप्पणी उनके निजी विचार हैं और पार्टी के रुख को प्रतिबिंबित नहीं करते हैं। भाजपा देश के संविधान को बनाए रखने के लिए अपनी अटूट प्रतिबद्धता की पुष्टि करती है और हेगड़े से उनकी टिप्पणियों के संबंध में स्पष्टीकरण मांगेगी।

भाजपा सांसद अनंत कुमार हेगड़े की टिप्पणी के बाद कांग्रेस ने रविवार को भाजपा और आरएसएस पर जवाबी हमला करते हुए आरोप लगाया कि भाजपा संविधान विरोधी है।

हेगड़े के बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए उपमुख्यमंत्री और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने कहा, इससे पता चलता है कि भाजपा संविधान विरोधी है। उन्हें ऐसा करने दें, संविधान में संशोधन करें। इससे पता चलता है कि केंद्र की भाजपा सरकार और उसके सांसद संविधान के खिलाफ हैं। उन्हें इस पर प्रधानमंत्री से मुहर लगवाने दीजिए।

हेगड़े ने कारवाड़ में एक सभा को संबोधित करते हुए कहा था कि भाजपा को संविधान में संशोधन करने और कांग्रेस द्वारा इसमें की गई विकृतियों और अनावश्यक परिवर्धन को ठीक करने के लिए संसद के दोनों सदनों में दो-तिहाई बहुमत की आवश्यकता है।