30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बीएमआरसीएल के पांच एलिवेटेड स्टेशनों को प्लेटिनम पुरस्कार

इंडियन ग्रीन बिल्डिंग काउंसिल (आईजीबीसी) की ओर से बेंगलूरु मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीएमआरसीएल) को एमआरटीएस एलिवेटेड स्टेशन श्रेणी के तहत प्रतिष्ठित प्लेटिनम रेटिंग पुरस्कार दिया गया है। ग्रीन बिल्डिंग को प्रमाणित करने वाली आईजीबीसी सर्वोच्च संस्था है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बैंगलोर

•

image

Yogesh Sharma

•

Updated: 29 Mar 2025, 6:55 PM IST

नम्मा मेट्रो के लिए यह ग्रीन माइलस्टोन

बेंगलूरु. इंडियन ग्रीन बिल्डिंग काउंसिल (आईजीबीसी) की ओर से बेंगलूरु मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीएमआरसीएल) को एमआरटीएस एलिवेटेड स्टेशन श्रेणी के तहत प्रतिष्ठित प्लेटिनम रेटिंग पुरस्कार दिया गया है। ग्रीन बिल्डिंग को प्रमाणित करने वाली आईजीबीसी सर्वोच्च संस्था है। यह पुरस्कार पांच स्टेशनों रीच-4बी कोननकुंटे क्रॉस, दोड्डकलासंद्र, वजराहल्ली, तलघट्टापुरा और सिल्क इंस्टीट्यूट को दिया गया है।आईजीबीसी ने उन इमारतों को इसमें शामिल किया है जो विभिन्न मापदंडों पर टिकाऊ और पर्यावरण के अनुकूल प्रथाओं का पालन करती हैं, जिनमें शामिल हैं। ऊर्जा दक्षता, जल संरक्षण, टिकाऊ निर्माण सामग्री, नवीकरणीय ऊर्जा का उपयोग और बढ़ी हुई इनडोर पर्यावरण गुणवत्ता।

बीएमआरसीएल ने इन स्टेशनों पर ऊर्जा-कुशल प्रकाश व्यवस्था और एचवीएसी प्रणालियों की स्थापना के लिए काफी व्यवस्था की है। स्टेशन संचालन के लिए सौर ऊर्जा का उपयोग, वर्षा जल संचयन और जल पुनर्चक्रण प्रणाली, पर्यावरण के अनकूल निर्माण सामग्री का समावेश की भी व्यवस्था की गई है। यह उपलब्धि बीएमआरसीएल के अपने सभी मेट्रो कॉरिडोर के निर्माण और संचालन में ग्रीन बिल्डिंग प्रथाओं को अपनाने के बड़े दृष्टिकोण का हिस्सा है।

बड़ी खबरें

View All

बैंगलोर

कर्नाटक

ट्रेंडिंग