उन्होंने बताया कि आज ही दिन देश के बैंकों का राष्ट्रीय करण हुआ था। संयुक्त सचिव के.एन. शानबाग ने बताया कि 1969 के पहले देश में निजी बैंक थे। ग्राहकों की राशि का दुरुपयोग होता था। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने ये निर्णय किया था कि निजी बैंकों का समूह बनाकर राष्ट्रीयकरण किया, इससे देश के बैंकों का विकास हुआ है। महासचिव एमआर शिनॉय ने बताया कि सालाना कार्यक्रम की शुरुआत 28 जुलाई को होटल मोतीमहल में सभी बैंक अधिकारी, कर्मचारियों, आमजन व जनप्रतिनिधियों की बैठक से होगी।