26 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भगवान महावीर का जन्म उत्सव मनाया

राज्यसभा सदस्य सिरोया का सम्मान

less than 1 minute read
Google source verification
भगवान महावीर का जन्म उत्सव मनाया

भगवान महावीर का जन्म उत्सव मनाया

बेंगलूरु. विजयनगर स्थानक भवन में साध्वी प्रतिभाश्री के सान्निध्य में भगवान महावीर स्वामी का जन्मोत्सव मनाया गया। साध्वी प्रेक्षाश्री ने महावीर के जन्म पर वांचनी करते हुए माता त्रिशला के 14 स्वप्न के बारे में बताया। महिलाओं ने नंदिवर्धन की नाटिका के जरिए 14 स्वप्नों एवं प्रभु के जन्म की प्रस्तुति दी। साध्वी प्रतिभाश्री ने भगवान के जन्मोत्सव पर सभी को मंगल आशीर्वचनों से शुभकामनाएं देते हुए स्वप्न गाए।
इस मौके पर राज्यसभा सदस्य लहरसिंह सिरोया भी समारोह में उपस्थित हुए। ट्रस्ट के अध्यक्ष राजेंद्रकुमार कोठारी एवं कार्यकारिणी सदस्यों ने शॉल व माला से सिरोया का सम्मान किया। सिरोया ने कहा मैं सर्वप्रथम जैन श्रावक हूं जिसका मझे गर्व है। मैं राजनीति में अपने प्रभु महावीर के जैन सिद्धान्तों को प्रतिपादित करने का सदैव प्रयास करूंगा। आज मुझे साध्वी प्रतिभाश्री के दर्शन का सौभाग्य मिला।
जन्मोत्सव पर फेंन्सी ड्रेस प्रतियोगित में 54 बच्चों ने एवं युवाओं ने राजा इन्द्र की एवं संघ मंत्री कन्हैयालाल सुराणा ने राजा सिद्धार्थ की वेशभूषा में प्रस्तुति दी। संघ के पूर्व अध्यक्ष वसन्तराज रांका एवं पुखराज मेहता ने निर्णायक की भूमिका अदा की। बच्चों में प्रथम स्थान पर साक्षी बोहरा, द्वितीय प्रीति भलगट व तृतीय युवेन सुराणा तथा बड़ो में प्रथम कन्हैयालाल सुराणा, द्वितीय सुनील लोढ़ा व तृतीय दिनेश पोरवाड को चयनित किया। महिलाओ को नाटिका के लिए सम्मानित किया गया। भीकमचंद महावीर कुमार मुणोत ने अभिमंत्रित चौदह स्वप्न का लाभ लिया। संघ मंत्री कन्हैयालाल सुराणा ने सभी को जन्मोत्सव की बधाई दी।