28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दिल्ली हिंसा के लिए केन्द्र सरकार जिम्मेदार: खंड्रे

संवाददाता सम्मेलन में कहा
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बैंगलोर

•

image

Anis Nisar Hameed

•

Updated: 29 Feb 2020, 4:37 PM IST

यह चुनाव सत्य और असत्य के बीच

यह चुनाव सत्य और असत्य के बीच

बेंगलूरु. प्रदेश कांग्रेस कार्याध्यक्ष ईश्वर खंड्रे ने आरोप लगाया कि नई दिल्ली में हुई हिंसात्मक घटनाओं के लिए केन्द्र सरकार जिम्मेदार है और गृह मंत्री के तौर पर विफल हो चुके अमित शाह को नैतिक जिम्मेदारी लेकर इस्तीफा देना चाहिए।
उन्होंने शुक्रवार को पार्टी कार्यालय में संवाददाता सम्मेलन में कहा कि केंद्रीय मंत्रियों और भाजपा नेताओं के भडक़ाऊ भाषणों के कारण ही नई दिल्ली में साम्प्रदायिक दंगे हुए। भाजपा नागरिकों की जिंदगियों से खिलवाड़ कर सत्ता चलाना चाहती है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में कानून एवं व्यवस्था की जिम्मेदारी गृह मंत्री की होती है। अमित शाह अपनी जिम्मेदारी निभानेे में विफल रहे हैं। उन्होंने कहा कि अमित शाह ने हिंसा रोकने पर काम नहीं किया लेकिन सिर्फ प्रचार और दिखावे के लिए उन्होंने ङ्क्षहसा के बाद दो बार वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की बैठक बुलाई।
दिल्ली हिंसा को पुलिस पर सख्त टिप्पणी करने वाले न्यायाधीश मुरलीधर के अचानक हुए तबादले को खंड्रे ने केंद्र सरकार की प्रतिद्वंद्वितापूर्ण राजनीति करार दिया। उन्होंने कहा कि मुरलीधर ने सरकार को आइना दिखाया था इसलिए उनका तबादला किया गया।
सदन में करेंग यत्नाल का विरोध
भाजपा विधायक बसनागौड़ा पाटिल यत्नाल के स्वतंत्रता सेनानी एचएस दौरेस्वामी पर की टिप्पणी को स्वतंत्रता सेनानियों का अपमान बताते हुए खंड्रे ने कहा कि कांग्रेस इसके विरोध में विधानमंडल के दोनों सदनों में आवाज उठाएगी। उन्होंने कहा कि राज्य में गंभीर आर्थिक संकट है। येडियूरप्पा सरकार के दौर में सरकारी कर्मचारियों को वेतन और सेवा निवृत्त और वरिष्ठ नागरिको को पेंशन का भुगतान समय से नहीं हो रहा है।