
बेंगलूरु. चंद्रमा की कक्षा में चंद्रयान-३ का चौथा और आखिरी मैनुवर बुधवार सुबह लगभग 8.40 बजे सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया। चंद्रयान-3 अब चांद की 153 किमी गुणा 163 किमी वाली कक्षा में आ गया है। इसके लिए यान में मौजूद तरल अपोजी मोटर (लैम) लगभग 40 सेकेंड तक फायर किया गया। चंद्रमा की कक्षा में आखिरी मैनुवर पूरा होने के बाद चांद पर लैंडिंग में अब महज 6 दिन शेष रह गए हैं।
इसरो के उच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार चंद्रयान-3 फिलहाल चांद की कक्षा में हर दो घंटे में एक चक्कर लगा रहा है। गुरुवार दोपहर 1.08 बजे चंद्रयान-3 के प्रोपल्शन मॉड्यूल से लैंडर को अलग किया जाएगा। उसके बाद 18 अगस्त शाम लगभग 6 बजे लैंडर विक्रम की पहली डी-बूस्टिंग और 20 अगस्त आधी रात बाद 1.47 बजे दूसरी डी-बूस्टिंग की जाएगी। दो डी-बूस्टिंग के बाद लैंडर चांद की लगभग 150 किमी गुणा 30 किमी वाली अंडाकार कक्षा में आ जाएगा। यहीं से उसकी लैंडिंग प्रक्रिया 23 अगस्त शाम 5.47 बजे शुरू होगी।
Published on:
17 Aug 2023 01:51 am
बड़ी खबरें
View Allबैंगलोर
कर्नाटक
ट्रेंडिंग
