2 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चिकबल्लापुर में ऑक्सीजन युक्त बिस्तरों की कमी : जिलाधिकारी

-जैन अस्पताल में कोरोना चिकित्सा केंद्र
less than 1 minute read
Google source verification
चिकबल्लापुर में ऑक्सीजन युक्त बिस्तरों की कमी : जिलाधिकारी

चिकबल्लापुर में ऑक्सीजन युक्त बिस्तरों की कमी : जिलाधिकारी

चिकबल्लापुर. जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या में हो रही वृद्धि को देखते हुए शहर के बाहरी क्षेत्र में निर्मित 90 बिस्तर वाले जैन अस्पताल में शीघ्र ही कोरोना चिकित्सा केंद्र स्थापित किया जाएगा। जिला उपायुक्त डॉ लता ने यह जानकारी दी।
उन्होंने नवनिर्मित अस्पताल का दौरा करने के पश्चात कहा कि यहां कोरोना की चिकित्सा की आवश्यक सुविधाएं शीघ्र उपलब्ध कराई जाएंगी। अगले सप्ताह के अंत तक इस केंद्र में चिकित्सा शुरू होगी।
उन्होंने कहा कि अभी जिला मुख्यालय चिकबल्लापुर में 200, गौरीबिदनूरु में 100 तथा जिले के विभिन्न तहसील मुख्यालयों में 50-50 ऑक्सीजन की सुविधायुक्त बिस्तर है। इनमें से 75 फीसदी बिस्तर कोरोना की चिकित्सा के लिए आरक्षित हैं।
उन्होंने कहा कि जिले में कोरोना का संक्रमण तेजी से फैलने के कारण ऑक्सीजन की सुविधा वाले बिस्तरों की संख्या अपर्याप्त है। इसी कारण जिले में निजी अस्पतालों का सहयोग लिया जा रहा है। जैन मिशन ट्रस्ट के अस्पताल में 75 बिस्तर क्षमता का कोरोना चिकित्सा केंद्र खोला जा रहा है। 5 मई को इसे जिला प्रशासन को हस्तांतरित किया जाएगा।

जिला कांग्रेस की कोविड हेल्पलाइन
तुमकूरु. कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस समिति (केपीसीसी) के अध्यक्ष डीके शिवकुमार के निर्देशों के तहत जिला युवा कांग्रेस इकाई की ओर से कोविड हेल्पलाइन शुरू की गई है। यहां रविवार को जिला कांग्रेस इकाई के अध्यक्ष रामकृष्णा ने यह जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि युवा कांग्रेस की ओर से संचालित इस हेल्पलाइन पर जिले के कोरोना से संक्रमित मरीज तथा उनके परिजनों को जिले में सरकारी तथा निजी अस्पतालों में उपलब्ध ऑक्सीजन वाले बिस्तर समेत सभी आवश्यक जानकारी उपलब्ध की जाएगी। उन्होंने कहा कि हेल्पलाइन नंबर 7019528070 पर संपर्क कर आवश्यक जानकारी प्राप्त की जा सकती है।