आत्मा के लिए घातक हैं जन्म, जय, मरण
मैसूरु. कुंथूनाथ जैन संघ इटकेगुड के कुंथूनाथ भवन में जैनाचार्य विजय रत्नसेन सूरीश्वर ने धर्मसभा में कहा कि आत्मा जब तक संसार में कर्मों के बंधनों से बंधी हुई है तब तक आत्मा को जन्म, जय और मरण की व्याधि अवश्यमेव सहन करनी पड़ती है। उन्होंने कहा कि जन्म, जय और मरण तीनों आत्मा के लिए घातक हैं। जिसका जन्म होता है उसका मरण निश्चित है। देव, दानव, इन्द्र, चक्रवर्ती, वासुदेव, बलदेव, राजा, महाराजा भी चाहे कितने ही शक्तिशाली क्यों न हों यमराज के आगे वे हार जाते हैं।