
पुण्य को जागृत करता है गौ संरक्षण
बेंगलूरु. गौ माता का संरक्षण-संवर्धन व्यक्ति के पुण्य को जागृत करता है। गौ सेवा के क्षेत्र में सेवा सहयोग का हाथ बढ़ाने वाले लोगों का संकल्प दुआओं के रूप में काम आता है। यह उद्गार रविवार को गोड़वाड़ भवन में श्रमण संघीय मुनिवृंदो ने व्यक्त किए।
वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ चिकपेट शाखा के तत्वावधान में उपाध्याय प्रवर रविंद्र मुनि के 41वें दीक्षा व रमणीक मुनि के 52वें जन्मदिवस को गौ सेवा दिवस के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम में विभिन्न उपनगरों में विराजित श्रमण संघीय साध्वीवृंद, जैन कांफ्रेंस के राष्ट्रीय एवं प्रांतीय पदाधिकारियों सहित देश के विभिन्न शहरों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने शिरकत की।
रविंद्र मुनि को चिकपेट शाखा की ओर से 'शासन दिवाकरÓ, रमणीक मुनि को 'प्रज्ञा पुरुषोत्तमÓ तथा ऋषि मुनि को 'युवा मनीषीÓ की पदवी से अलंकृत किया गया। वहीं मुनिवृंद द्वारा चिकपेट शाखा के महामंत्री गौतमचंद धारीवाल को 'समाजभूषणÓ पद से अलंकृत किया गया।
श्रमण संघ विकास फण्ड में चिकपेट शाखा, साधुमार्गी जैन संघ के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष शांतिलाल सांड, बाबूलाल रांका, दुर्गाबाई दली चंद लोढा चैरिटेबल ट्रस्ट चेन्नई व सुरेश लाल ईश्वर लाल समदडिय़ा परिवार की ओर से आर्थिक योगदान की घोषणा की गई। केवलचंद मनीष कुमार बिलवाडिय़ा परिवार ने 'महावीर का अंतस्तलÓ पुस्तक का विमोचन किया।
रविंद्र मुनि ने रमणीक मुनि को पुरुषार्थी संत बताते हुए कहा कि वक्ता जब बोलता है तभी उसकी भाषा अध्ययन की गहराई का पता चलता है। मुनि ने जैन कांफ्रेंस में चुनाव नहीं सर्वसम्मति से चयन प्रक्रिया अपनाने की प्रेरणा दी।
इससे पूर्व रमणीक मुनि ने उपाध्याय के 41 में दीक्षा दिवस पर उनके यशस्वी जीवन की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि शरीर से शरीर के जन्म को जन्म दिवस तथा मन से जब धर्म का जन्म होता है उसे दीक्षा दिवस कहते हैं।
साध्वी मणिप्रभा, संयमलता, निधिज्योति, अर्पिता, सुदीप्ति व काव्या ने भी विचार व्यक्त किया। गौतमचंद धारीवाल ने चातुर्मास पर्व के दौरान हो रहे विभिन्न धार्मिक आयोजनों, जाप व अनुष्ठानों की विस्तृत जानकारी दी।
महिला मंडल की अध्यक्ष रंजना गुलेच्छा सहित इंदिरा बम्ब व इंदिरा धारीवाल के निर्देशन तथा दीपा धारीवाल के संचालन में रमणीक मुनि के जन्म एवं दीक्षा प्रसंग की नाटक पेश की गई। महिला मंडल की कार्याध्यक्ष पुष्पा बोहरा, भरत चोरडिय़ा, बालचंद खरवड़, कैलाश चंद जैन, जितेंद्र जैन व गौतमचंद ओस्तवाल ने विचार रखे।
इन्द्रचंद बिलवाडिय़ा ने बताया कि ऑल इंडिया स्थानकवासी जैन कांफ्रेंस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहनलाल चोपड़ा, विश्वस्त मंडल के चेयरमैन केसरीमल बुरड़, सहित अविनाश चोरडिय़ा, शांतिलाल सांड, बाबूलाल रांका, आनंद कोठारी, पारस मोदी, सिधेचन्द लोढा, ओमप्रकाश शर्मा, राजेन्द्र शर्मा, विनय शर्मा, जवाहरलाल कर्णावट, शांतिलाल तातेड़, मूलचंद सुराणा, सुमेर चंद चोरडिय़ा, रिखबचंद बोहरा, भगवान महावीर चैरिटेबल ट्रस्ट के ट्रस्टी विकास जैन, आनंद फूलपगर, राजीव जैन, सतीश जैन, उत्तम चंद बांठिया, शांतिलाल लोढा, अशोक धोका, महावीर लूंकड़, कल्याण सिंह बुरड़, पुखराज आंचलिया सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
संचालन रविंद्र मुनि व गौतमचंद धारीवाल ने किया। कार्यध्यक्ष प्रकाशचंद बम्ब ने धन्यवाद दिया। महाराष्ट्र प्रांत के चिंचवड़ संघ तथा वडगांव शेरी संघ के पदाधिकारियों ने मुनिवृन्दों से अगले वर्ष के चातुर्मास की विनती की, जिसकी उपाध्याय प्रवर ने स्वीकृति प्रदान की।
Published on:
29 Oct 2018 04:44 pm
बड़ी खबरें
View Allबैंगलोर
कर्नाटक
ट्रेंडिंग
