
हनुमान जयंती पर सामूहिक सुन्दर कांड पाठ
बेंगलूरु. बेंगलूरु माहेश्वरी महिला संगठन की ओर से बुधवार को हनुमान जयंती पर सुन्दर कांड का आयोजन माहेश्वरी भवन में किया गया। सचिव निर्मला काकाणी ने बताया कि अध्यक्ष श्वेता बियाणी, सलाहकार सदस्य प्रकाश मूंदडा़ एवं समाज के वरिष्ठ सदस्य हुलासीदेवी रांदड, लीला जाजू ने भगवान हनुमान की पूजा कर कार्यक्रम का शुभारंभा किया। सामूहिक सुन्दर कांड पाठ के साथ भजन गायिका शारदा शर्मा के साथ भजनों का आनंद लिया। भगवान राम दरबार की झांकी के दर्शन भक्तों ने किए। राम के वेश में मास्टर परम जाजू, लक्षमण के वेश में मास्टर रेयांश मून्दडा , सीता माता के रूप में बेबी हितिका जाजू और वीर बंजरग बली के रूप में मास्टर इवान मंत्री बने।
रथ खींचने उमड़े श्रद्धालु
मंड्या. मद्दूर तहसील के चिक्क अरसीकेरे गांव स्थित भैरश्वर स्वामी मंदिर का रथ खींचने श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। आदि चुनचनगिरी मठ के प्रमुख निर्मलानंद नाथ स्वामी ने रथ की पूजा कर बाद रथ को खींचकर रथयात्रा की शुरुआत की। रथयात्रा में पुरषोत्तम नंद नाथ स्वामी मौजूद थे।
Published on:
05 Apr 2023 07:37 pm
बड़ी खबरें
View Allबैंगलोर
कर्नाटक
ट्रेंडिंग
