6 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

catch_icon

प्लस

epaper_icon

ई-पेपर

profile_icon

प्रोफाइल

स्‍वर्ण तस्करी मामले में कांग्रेस ने भाजपा को मंत्रियों के नाम उजागर करने की दी चुनौती

अभिनेत्री रन्या राव से जुड़े सोने की तस्करी के मामले में दो वर्तमान मंत्रियों की कथित संलिप्तता को लेकर कांग्रेस और भाजपा के बीच सोमवार को भी टकराव जारी रहा। भाजपा ने सत्तारूढ़ कांग्रेस पर सोना तस्करी मामले में शामिल होने का आरोप लगाया। वहीं कर्नाटक कांग्रेस ने उसे दोनों मंत्रियों के नाम उजागर करने की चुनौती दी है।

less than 1 minute read
Google source verification
ranya-bjp

बेंगलूरु. अभिनेत्री रन्या राव से जुड़े सोने की तस्करी के मामले में दो वर्तमान मंत्रियों की कथित संलिप्तता को लेकर कांग्रेस और भाजपा के बीच सोमवार को भी टकराव जारी रहा। भाजपा ने सत्तारूढ़ कांग्रेस पर सोना तस्करी मामले में शामिल होने का आरोप लगाया। वहीं कर्नाटक कांग्रेस ने उसे दोनों मंत्रियों के नाम उजागर करने की चुनौती दी है।

भाजपा विधायक बसनगौड़ा पाटिल यतनाल ने दावा किया कि उनके पास दो मंत्रियों की संलिप्तता के बारे में सारी जानकारी है। यतनाल ने रविवार को कहा कि जो भी रन्या राव से जुड़ा है और जिसने भी उसे सुरक्षा प्रदान की है, मैं सदन में सब कुछ उजागर करूंगा। उन्होंने मीडिया को संबोधित करते हुए रन्या राव पर आपत्तिजनक टिप्पणी भी की। विधायक ने कहा कि रन्या राव ने पूरे शरीर पर सोना लपेट रखा था। जहां भी छेद था, वहां उसे छिपाया और तस्करी करके लाई।

सरकार को स्पष्टीकरण देना चाहिए

सोमवार को बेंगलूरु के विधान सौधा में मीडिया से बात करते हुए विपक्ष के नेता आर अशोक ने कहा कि दो मंत्रियों के शामिल होने की बातें जोर पकड़ रही हैं। उन्होंने कहा कि सरकार को अब तक स्पष्टीकरण जारी कर देना चाहिए था। जिस तरह से इस मामले को संभाला जा रहा है, उससे यह स्पष्ट है कि कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकार इसमें शामिल है। उन्होंने कहा कि मैं विधायक यतनाल से उनके पास मौजूद जानकारी के बारे में बात करूंगा। मुझे अभी विस्तृत जानकारी नहीं है।

एमबी पाटिल ने दी चुनौती

उद्योग मंत्री एमबी पाटिल ने आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए चुनौती दी, यदि विधायक यतनाल या भाजपा नेताओं में हिम्मत है, तो वे उन मंत्रियों के नाम बताएं, जिनके बारे में उनका दावा है। हवा में बेबुनियाद आरोप लगाना बंद करो। उन्हें आज विधानसभा में नामों को उजागर करना चाहिए।