
बेंगलूरु. राजाजी नगर विधानसभा क्षेत्र के दयानंदनगर वार्ड के पार्षद एम.मुनिराजू तथा उनकी पत्नी शकिला मुनिराजू रविवार को भाजपा में शामिल हो गए। शहर के मल्लेश्वरम में स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय में भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री मुरलीधर राव ने भाजपा का झंडा सौंप कर दोनों का भाजपा में स्वागत किया।
इस अवसर पर मुरलीधर राव ने कहा कि जब-जब चुनाव आते है तब-तब कांग्रेस के नेताओं को मठ तथा मंदिर याद आते है। गत चार वर्षों के दौरान किसी भी मंदिर का दर्शन नहीं करने वाले कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को आज मंदिरों की याद आ रही है। उन्होंने कहा कि आगामी विधान सभा चुनाव में जीत हासिल करने के लिए हमें कोई भी कसर बाकी नहीं रखनी है। अन्य दलों के नेता तथा कार्यकर्ता भाजपा के सिद्धांतो को स्वीकार कर भाजपा में शामिल हो रहें है ऐसे लोगों का हमे तहे दिल से स्वागत कर राज्य में पार्टी की जड़े मजबूत करनी चाहिए। संगठित प्रयासों से ही कांग्रेस मुक्त कर्नाटक का लक्ष हासिल किया जा सकता है। इस अवसर पर राजाजीनगर क्षेत्र के विधायक सुरेश कुमार उपस्थित थे।
राज्य को झुग्गी-झोंपड़ी मुक्त करेंगे : शेट्टर
भाजपा के सत्ता में आने पर राज्य को झुग्गी झोंपड़ी मुक्त करने के लिए विशेष योजना बनाई जाएगी। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष जगदीश शेट्टर ने यह बात कही। चामुंडेश्वरी कच्ची बस्ती में रात्रि विश्राम के पश्चात रविवार को उन्होंने पत्रकारों से कहा कि कच्ची बस्ती में सभी बुनियादी सुविधाओं से युक्त पक्के गुणात्मक मकानों का निर्माण भाजपा सरकार की प्राथमिकता होगी।
शनिवार रात उन्होंने कच्ची बस्ती में बिता कर रहवासियों के साथ स्थानीय समस्याओं को लेकर काफी विचार-विमर्श किया और उनकी परेशानी को स्वयं महसूस किया है। प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत ऐसी बस्तियों में पक्के मकान बनाए जा सकते हैं लेकिन राज्य सरकार इस योजना को अमलीजामा पहनाने में विफल रही है। उन्होंने कहा कि राज्य में 2800 कच्ची बस्तियां हैं। पार्टी ने एक विशेष अभियान के तहत ऐसी 1000 बस्तियों के निवासियों के साथ संवाद कर एक विस्तृत सर्वेक्षण रिपोर्ट तैयार की है। इसके आधार पर राज्य के सभी कच्ची बस्तियों के विकास की योजनाएं तैयार की जाएंगी। यह अभियान केवल चुनाव तक ही सीमित नहीं है। उसके पश्चात भी भाजपा के कार्यकर्ता कच्ची बस्तियों के निवासियों के साथ लगातार संपर्क में रहेंगे।
Published on:
12 Feb 2018 05:28 am
बड़ी खबरें
View Allबैंगलोर
कर्नाटक
ट्रेंडिंग
