20 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Dy. chief minister row कर्नाटक सरकार में चल रही गुटबाजी, पार्टी के मंत्री ही कर रहे बयानबाजी

Dy. chief minister row कर्नाटक में उप मुख्यमंत्री विवाद पर कांग्रेस महासचिव ने टिप्पणी करने से बचने को कहा Congress General Secretary asked to refrain commenting on karnataka Dy. chief minister row

1 minute read
Google source verification
Dy. chief minister row कर्नाटक सरकार में चल रही गुटबाजी, पार्टी के मंत्री ही कर रहे बयानबाजी

कांग्रेस महासचिव के सी वेणुगोपाल

Dy. chief minister row बेंगलूरु: कर्नाटक की कांग्रेस सरकार के अंदर गुटबाजी की खबरें सामने आ रही है। कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री (Dy. chief minister row) पद को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। कांग्रेस सरकार के ही मंत्री राज्य में और अधिक उप मुख्यमंत्री (Dy. chief minister row) बनाने की मांग कर रहे हैं। इस पर कांग्रेस महासचिव के सी वेणुगोपाल ने पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं से इस पर टिप्पणी करने से बचने को कहा है, क्योंकि ऐसी टिप्पणियां पार्टी के हित के खिलाफ हैं। वहीं के सी वेणुगोपाल ने आरोप लगाया कि भाजपा और अन्य क्षेत्रीय दल कर्नाटक में कांग्रेस पार्टी की जीत से खुश नहीं हैं, वे मुख्यमंत्री पद और उप मुख्यमंत्रियों की संख्या के बारे में अनुचित अफवाह फैला रहे हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी के कुछ नेता और मंत्री भी ऐसी पार्टियों के दुष्प्रचार का शिकार होकर अस्वीकार्य टिप्पणी कर रहे हैं। पार्टी सदस्यों के ऐसे विभाजनकारी बयानों से पार्टी की एकजुटता पर असर पड़ेगा। इसलिए कांग्रेस महासचिव ने पार्टी नेताओं और मंत्रियों से पार्टी और सरकार से संबंधित मुद्दों को पार्टी मंच पर रखने और सार्वजनिक बयानबाजी नहीं करने को कहा है।

गौरतलब है कि बीते दिनों कर्नाटक के सहकारिता मंत्री केएन राजन्ना ने राज्य में तीन अतिरिक्त उपमुख्यमंत्री (Dy. chief minister row) बनाने का विचार प्रस्तावित किया। इसके लिए आगामी 2024 के लोकसभा चुनावों को देखते हुए राजन्ना ने कांग्रेस आलाकमान के साथ चर्चा करने की योजना बनाई। उनका मानना है कि ये पद वीरशैव-लिंगायत, एससी/एसटी और अल्पसंख्यक समुदाय के नेताओं को दिए जाने चाहिए। क्योंकि ऐसा महसूस हो रहा है कि ये समुदाय कांग्रेस से दूर चले गए है। वहीं मुख्यमंत्री सिद्धरामय्या के अनुयायी बसवराज रायरेड्डी ने भी पांच उप मुख्यमंत्री पदों के सृजन की मांग की है। Congress General Secretary asked to refrain commenting on karnataka Dy. chief minister row