एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा कि वे मोदी के फार्मूला टू प्लस वन के बारे में नहीं जानते हैं। वे तो केवल दो रेड्डी बंधुओं प्लस एक येड्डियूरप्पा के बारे में जानते हैं। भाजपा ने दागी रेड्डी बंधुओं व येड्डियूरप्पा को टिकट दिया है जो भ्रष्टाचार के आरोपों में जेल जाकर आ चुके हैं। 12 मई को होने जा रहे चुनाव में उनको पार्टी के टिकट देने के अलावा वे फार्मूले के बारे में कुछ नहीं जानते हैं।