
उत्तरप्रदेश अग्रवाल समाज का दीपावली स्नेह मिलन
बेंगलूरु. उत्तरप्रदेश अग्रवाल सेवा समाज कर्नाटक का दिवाली स्नेह मिलन गांधीनगर में हुआ। उत्तरप्रदेश के प्रवासी अग्रवाल बंधुओं ने भाग लिया।
महेश एवं सत्यप्रकाश के साथ सदस्यों ने अग्रसेन के सामने दीप प्रज्वलित किया। इस अवसर पर समाज के वयोवृद्ध रामकिशन, सूरजभान, दुलारी देवी, कुसुम गर्ग और माया देवी का सम्मान किया गया।
अध्यक्ष सत्यप्रकाश ने सभी का स्वागत किया। नवीन गर्ग एवं नरेंद्र गर्ग और महेश का अभिनंदन किया। समारोह में महिलाओं ने रंगोली बनाई एवं डांस की प्रस्तुतति दी।
सुरेश मित्तल, विनय गोयल, हृदेश गुप्ता, संदीप कुमार, देवेंद्र, अनिल कुमार का सहयोग रहा। मंजू सिंघल, स्वाति गुप्ता, सारिका, ममता मित्तल, कांता, प्रीति गुप्ता, मधु गोयल, ज्योति किशोर ने भाग लिया। सचिव अनुराग सिंगला ने संचालन किया।
---
आग से गन्ने की फसल राख
मंड्या. श्रीरंगपट्टण तहसील में गन्ना के खेत में आचनक आग लगने फसल जलकर राख हो गई। पुलिस के अनुसार बलेणहल्ली गांव निवासी शाकाअम्मा के खेत में मंगलवार दोपहर को आचनक आग लग गई।
पास खेत में काम कर किसान को पता चलने पर श्रीरंगपट्टण अग्नि शमन विभाग को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची दमकल व स्थानीय लोगों ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तब तक फसल जलकर राख हो गई।

Published on:
21 Nov 2018 04:39 pm
बड़ी खबरें
View Allबैंगलोर
कर्नाटक
ट्रेंडिंग
