
भाजपा के लिए हार-जीत कोई नई बात नहीं : येडियूरप्पा
- पार्टी कार्यकर्ताओं को इन नतीजों से घबराने की जरूरत नहीं
बेंगलूरु. कर्नाटक विधानसभा चुनाव में पार्टी की हार पर कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बी. एस. येडियूरप्पा ने कहा कि भाजपा के लिए जीत और हार कोई नहीं बात नहीं है। पार्टी कार्यकर्ताओं को इन नतीजों से घबराने की जरूरत नहीं है।
उन्होंने कहा, हम जनता के मताधिकार का सम्मान करते हैं। अब हम विपक्ष की भूमिका निभाएंगे और कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर मंथन करेंगे कि कहां चूक हुई। भाजपा के कार्यर्ताओं ने पूरी ईमानदारी और मेहनत के साथ काम किया है।
इससे पहले कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कहा कि सभी परिणाम आने के बाद हम विस्तृत विश्लेषण करेंगे और एक राष्ट्रीय राजनीतिक दल के रूप में हम विभिन्न स्तरों पर अपनी कमियों को देखेंगे और उसमें सुधार करेंगे।
10 मई को मतदान हुआ था
कर्नाटक की 224 सदस्यीय विधानसभा के लिए 10 मई को मतदान हुआ था और आज नतीजे घोषित किए जा रहे हैं।
Published on:
13 May 2023 04:47 pm
बड़ी खबरें
View Allबैंगलोर
कर्नाटक
ट्रेंडिंग
