केइए ने याचिका खारिज कर दी और कहा, यह छात्र समुदाय के बेहतर हित में है और व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के वर्ष 2025-26 के लिए शैक्षणिक कैलेंडर को बनाए रखने के लिए 15 से 17 अप्रेल तक आयोजित होने वाली सीइटी को फिर से तय नहीं किया जा सकता है। शैक्षणिक कैलेंडर को बाधित होगी। हालांकि, केइए ने होरानाडु और गदीनाडु उम्मीदवारों के लिए कन्नड़ भाषा की परीक्षा को पुनर्निर्धारित किया है। पहले के कार्यक्रम के अनुसार, यह 18 अप्रेल को गुड फ्राइडे के दिन आयोजित की जानी थी। अब, इसे 15 अप्रेल को पुनर्निर्धारित किया गया है। कन्नड़ भाषा की परीक्षा के लिए कुल 2,537 छात्रों ने पंजीकरण कराया है, जिनमें से 115 ईसाई समुदाय से हैं।