
सुसवाणी धाम में झूमे श्रद्धालु
बेंगलूरु. सुसवाणी माता धाम होसूर रोड में सुराणा संघ व भंवरीबाई घेवरचंद सुराणा चेरिटेबल ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में भजन संध्या का आयोजन किया गया।
भजन गायक विपिन पोरवाल ने नमस्कार महामंत्र व म्हारा प्यारा गजानंद आइजो भजन की प्रस्तुति से कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर कर्नाटक प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष निर्मल कुमार सुराणा का संघ की ओर से चेयरमेन दिलीप सुराणा, अध्यक्ष अशोक सुराणा, महामंत्री कन्हैयालाल सुराणा एवं पदाधिकारियों ने माला व शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया। कार्यक्रम का संचालन कन्हैयालाल सुराणा ने किया।
इससे पूर्व सुबह मंदिर निर्माणकर्ता एवं संचालक सुराणा परिवार के अर्चना दिलीप सुराणा द्वारा पंडित वीरेन्द्र कुमार व सुधीर कुमार पांड्या के मंत्रोच्चार के बीच घट स्थापना हुई।
नवरात्र पर भजन-कीर्तन
मंड्या. श्रीरंगपट्टण तहसील के अरकेरे गांव में मंगलवार को राजस्थानी प्रवासी महिलाओं ने शारदीय नवरात्र के उपलक्ष्य में चामुंडेश्वरी का भजन-कीर्तन किया। संतोष पटेल, किन्या पटेल, रेखा पटेल, गुडक़ी देवी, मैना सीरवी, निरमा सीरवी, मंजू देवी आदि महिलाओं ने
भाग लिया।
Published on:
02 Oct 2019 07:33 pm
बड़ी खबरें
View Allबैंगलोर
कर्नाटक
ट्रेंडिंग
