मैसूरु. शिवानंद भक्त मंडल नव परगना राजपुरोहित समाज के तत्वावधान में रविधाम के शिवानंद की 23 वी. पुण्यतिथि के उपलक्ष में भजन संध्या का आयोजन सिरोही जिले के नून गांव स्थित सांगेश्वर महादेव मंदिर के प्रमुख विश्वंभरगिरी के सान्निध्य में दशहरा वस्तु प्रदर्शनी मैदान में रखा गया। गायक कलाकार दलपत सिंह राठोड़ एंव समूह ने गणेश वंदना से धर्मसभा का शुभारंभ कर राजस्थानी लोक मायड़ भाषा में मधुर भजनों की प्रस्तुति देकर धर्मसभा को भक्तिमय बनाया। भजनों पर भक्त भावविभोर होते हुए देर रात तक नाचते रहे।
इस अवसर पर पहलवान अमृतलाल पुरोहित,महेन्द्र सिंह राजपुरोहित, चुन्नीलाल पुरोहित,मंगलाराम पुरोहित,लक्ष्मण पुरोहित, भोमाराम पुरोहित, शांतिलाल पुरोहित सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।