13 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ढाक बजा, पट खुला, प्रकट हुई देवी दुर्गा

शारदीय नवरात्र की सप्तमी पर मंगलवार को विभिन्न पूजा समितियों द्वारा शहर में आयोजित दुर्गा पूजा महोत्सव में परंपरागत पूजन विधानों के बाद देवी दुर्गा के पट खुल गए।

3 min read
Google source verification
ढाक बजा, पट खुला, प्रकट हुई देवी दुर्गा

ढाक बजा, पट खुला, प्रकट हुई देवी दुर्गा

बेंगलूरु. शारदीय नवरात्र की सप्तमी पर मंगलवार को विभिन्न पूजा समितियों द्वारा शहर में आयोजित दुर्गा पूजा महोत्सव में परंपरागत पूजन विधानों के बाद देवी दुर्गा के पट खुल गए। ‘ढाकी रे ढाक बजा ढाक, आर मां के डाक.. अर्थात ढाक बजाने वाले ढाक बजाओ, मां को बुलाओ’ के परंपरागत उद्घोषकों के बीच देवी दुर्गा की झलक पाने के लिए पूजा पांडालों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी।

पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, असम, उत्तर प्रदेश आदि राज्यों के प्रवासियों द्वारा शहर में सैंकड़ों जगहों पर दुर्गा पूजा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। हर पूजा समिति में संबंधित राज्यों की लोक परंपराओं के अनुसार पूजन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से लेकर व्यंजनों का प्रबंध है।


सिद्धार्थ सांस्कृतिक परिषद बिहार भवन के तत्वावधन आरटी नगर में आयोजित दुर्गा पूजा महोत्सव पर मां भगवती प्राण प्रतिष्ठा के साथ भगवती का दरबार सज गया। आचार्य रामानंद चौधरी एवं पांच पंडितों द्वारा पूजा सम्पन्न कराई गई। यजमान का संकल्प केएन झा ने लिया। गुरुवार को महानवमी की पूजा और कन्या पूजन का विधान होगा।


सिद्धार्थ सांस्कृति समिति कन्नडिग़ा बिहारी संगठन के तत्वावधान में पैलेस ग्राउंड में मंगलवार को ४०वें दशहरा महोत्सव में आचार्य नित्यानंद तिवारी के नेतृत्व में आचार्यों ने वैदिक रीति के अनुसार मंत्रोचारण से माता दुर्गा, गणेश, लक्ष्मी, कार्तिकेय व सरस्वती माता की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की।

महोत्सव अध्यक्ष उपेंद्र कुमार सिंह व पत्नी रश्मिसिंह ने माता व देवताओं का फूलों से शृंगार किया। इसके बाद आरती, पुष्पांजलि, महाप्रसाद वितरण हुआ। महासप्तमी की विशेष पूजा में समिति अध्यक्ष कृष्णकुमार सिंह, सचिव सुबोध कुमार सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमितसिंह, उपाध्यक्ष विमलेश कुमार, कोषाध्यक्ष प्रमोदसिंह, सियाराम सिंह, शेषनाथ दुबे, एसएन भगत, एसपी सिंह, दसई साव, अमित अनुपम, नीरज मिश्रा, सुरेंद्र पुरी, रामकेवल सिंह व अन्य सदस्य उपस्थित थे। बुधवार को महाअष्टमी पूजन, व्रतकारी डाला समर्पण व सायंकाल को समिति के बच्चे सांस्कृतिक कार्यक्रम करेंगे।


मां दुर्गा पूजा समिति ट्रस्ट पीनिया सेकंड स्टेज तत्वाधान में माँ दुर्गा मंदिर भवन में शारदीय नवरात्र पर विविध कार्यक्रम हो रहे हैं। मंगलवार को महासप्तमी पूजन के बाद बड़ी संख्या में श्रद्धालु देवी की पूजा के लिए पहुंचे। १८ एवं १९ अक्टूबर को भोजपुरी भजनों के टीवी कलाकार निशा पाण्डेय, मनोज सिंह, प्रिया मिश्रा, सचिन सावरिया, सोनी सिन्हा आदि मुंबई से आ रहे हैं। संजय मिश्रा की अध्यक्षता में होनेे वाले इस जागरण को सफल बनाने के लिए ट्रस्ट के पदाधिकारी सुनील तिवारी, रामसेवक सिंह, आनंद प्रकाश पांडेय, रामधनी गुप्ता, पी.एस.पांडेय, जगराम यादव आदि सक्रिय हैं।


बेंगलूरु दुर्गा पूजा समिति का २२वां दुर्गा पूजा नगरथपेट स्थित वेणुगोपाल कृष्ण स्वामी मंदिर में शुरु हुआ। बांग्ला विधि विधान से भव्य देवी दरबार सजाया गया है। समिति के पी.के. दास ने बताया कि प्रवासी बंगालियों की इस पूजा में चिकपेट, नगरथपेट आदि में रहने वाले सैंकड़ों बंगाली परिवार शामिल हो रहे हैं।


बीटीएम लेक रोड में वैशाली जन कल्याण दुर्गा पूजा समिति द्वारा आयोजित दुर्गा पूजा में मंलवार को पट खोला गया। नन्द किशोर सिंह की अध्यक्षता में आयोजित पूजन कार्यक्रम में हर दिन विविध प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति हो रही है।


बिहार से आए कलाकारों ने लोक भाषा में प्रस्तुतियां दीं। पूजा में राज कुमार शर्मा, मुकेश कुमार, प्रवीण पांडेय, प्रवीण झा आदि उपस्थित थे। उत्सव नामक सामाजिक सांस्कृतिक संगठन द्वारा जेपीनगर में आयोजित दुर्गा पूजा महोत्सव में मंगलवार को वित्तीय रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को पाठ्य सामग्री वितरित की गई। वहीं पूजा पंडाल में दिन भर कई प्रकार के पूजन विधान हुए जबकि शाम में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ।


स्पंदन का दुर्गा पूजा समारोह बेगूर रोड में शुरू हुआ। मंगलवार को महासप्तमी की पूजा पर कई पारंपरिक विधि विधान संपन्न हुए। सोसियो कल्चरल एसोसिएशन का ५०वां दुर्गा पूजा महोत्सव तिपसन्द्रा में गतिमान है। प्रवासी बंगालियों के इस महोत्सव में प्रतिदिन कई प्रकार के कार्यक्रम हो रहे हैं। मंगलवार की शाम बांग्लादेश मूल की गायिका रिजवाना चौधरी ने अपनी प्रस्तुतियां दी।