नम्मा मेट्रो प्रबंधन नहीं दे रहा जानकारी
नम्मा मेट्रो प्रबंधन विस्तार से जानकारी नहीं दे रहा है, मगर सूत्रों के मुताबिक चार खंडों के लिए सबसे कम राशि की जो बोली है वह अनुमानित लागत से 69.45 प्रतिशत अधिक है। मेट्रो भूमिगत रेल पथ और यहां 12 स्टेशनों के निर्माण की लागत 5047.56 करोड़ रुपए रहने का अनुमान लगाया था, जबकि न्यूनतम बोलियां 8553.45 करोड़ रुपए की हैं। इस तरह निगम के अनुमान की अपेक्षा 3505.89 करोड़ रुपए अधिक हैं।
निगम के अधिकारियों ने बोलियों की कीमत के संदर्भ में टिप्पणी इनकार करते हुए कहा कि बोली प्रक्रिया में प्रतिस्पर्धा न होने के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई है। बोलीदाताओं में एल एंड टी, तुर्की की गुलरमैक, एफकोन्स इंफ्रास्ट्रक्चर और इंटालियन-थाई विकास निर्माण कंपनियां शामिल हैं। इन कंपनियों ने प्रत्येक खंड के लिए बोली लगाई है। निगम के एक अधिकारी ने बताया कि प्राप्त बोलियों को मूल्यांकन समिति द्वारा जांचा जाएगा। इसके बाद कंपनियों को स्वीकृति पत्र जारी होंगे और संबंधित पक्षों के दरमियान अनुबंध होगा।