
बेंगलूरु. तेरापंथ महिला मंडल, गांधीनगर, बेंगलूरु के तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया। अध्यक्ष रिजु डूंगरवाल ने स्वागत किया। मंडल की मंत्री ज्योति संचेती ने महिला दिवस की आवश्यकता पर कहा कि हमें महिला दिवस की आवश्यकता है ताकि भीतर जो सोई हुई शक्तियां हैं, जिससे हमारी पहचान थी, उसे जागृत करें। केंद्र की ओर से एक सप्ताह तक चलने वाले कार्यक्रम अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के बारे में जानकारी दी।
मीनाक्षी जैन ने कहा, नारी लक्ष्य का भंडार और जीवन का आधार है नारी। कविता पोरवाल ने अपने संघर्ष की कहानी बताई। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में तेरापंथ महिला मंडल ने नेशनल अवॉर्ड फॉर लाइफटाइम अचीवमेंट फॉर टीचिंग रिसर्च एंड पब्लिकेशन अवार्ड प्राप्त करने वाली प्रो. डॉ. अंजना गोपी को प्रेरणा सम्मान प्रदान किया। डॉ. का परिचय पिंकी खाबिया ने दिया और प्रेरणा सम्मान का वाचन उपाध्यक्ष लता गादिया ने किया। डॉ. ने कहा कि महिलाएं अपने संकल्प बल को मजबूत करते हुए पारिवारिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अमिट छाप छोड़ रही हैं।
मंडल की ओर से राजुल धोका, ललिता कोठारी ,कविता कोठारी, वर्षा आंचलिया ,दिव्या ,कविता पोरवाल, रीना चोरडिया आदि अध्यापिकाओं का सम्मान किया गया।
तत्वज्ञान के पाठ्यक्रम में अखिल भारतीय के स्तर पर विजेता समता रांका, भारती गादिया, संगीता सिसोदिया का सम्मान किया गया। इस मौके पर आचार्य महाश्रमण के दीक्षा स्वर्ण जयंती एवं दीक्षा कल्याणक महोत्सव के उपलक्ष में आराधना आराध्य की स्वरचित काव्य रचना अभिवंदना के स्वर में 12 महिलाओं ने भाग लिया। जिसमें प्रथम तीन का सम्मान किया गया। प्रथम स्थान संतोष सोलंकी, दूसरा स्थान शांति सकलेचा, तीसरे स्थान पर नीतू जैन रहीं। निर्णायक की भूमिका विनोद कोठारी ने निभाई। संयोजन पुष्पा दूधेरिया ने किया।
महिलाओं ने जिगनी, शांति नगर , सिटी एरिया, शेषाद्रीपुरम, स्टार गार्डन अपार्टमेंट सहित विभिन्न पार्कों एवं अपार्टमेंट में नुक्कड़ नाटिका प्रस्तुत की। प्रायोजक रोशनलाल दिनेश कुमार पोकरणा परिवार रहे। राजेंद्र सुनीता गांधी के परिवार का सम्मान किया गया।
प्रदीप चोपड़ा एवं मंत्री रोहित कोठारी भी उपस्थित रहे। तेरापंथ ट्रस्ट के अध्यक्ष प्रकाश बाबेल एवं मंत्री गौतम डोसी ने विचार व्यक्त किए। कोषाध्यक्ष किरण गिलूंडिया,सहमंत्री वीना पोरवाल ,प्रमिला धोका, संगठन मंत्री पवन बाई संचेती व अन्य उपस्थित थीं। संचालन शांति सकलेचा एवं संतोष सोलंकी ने किया । आभार मंडल की प्रचार प्रसार मंत्री संगीता आंचलिया ने जताया।
Published on:
10 Mar 2024 02:35 pm
बड़ी खबरें
View Allबैंगलोर
कर्नाटक
ट्रेंडिंग
