31 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सूखा फूल बना जानलेवा : मैसूरु में मासूम की मौत

यह घटना अभिभावकों के लिए एक गंभीर चेतावनी है कि छोटे बच्चों के आसपास किसी भी छोटी या निगलने योग्य वस्तु को रखने में विशेष सावधानी बरतनी चाहिए।

2 min read
Google source verification
पूजा के लिए रखा गया सूखा गुड़हल का फूल साढ़े छह महीने के मासूम की मौत का कारण बन गया।

This image is AI generated

छोटे बच्चों के आसपास रखी जाने वाली छोटी वस्तुएं कभी-कभी जानलेवा साबित हो सकती हैं। कर्नाटक Karnataka के मैसूरु जिले के हुनसूर क्षेत्र में सामने आई एक ऐसी ही दुखद घटना में पूजा के लिए रखा गया सूखा गुड़हल का फूल Dried Hibiscus Flower साढ़े छह महीने के मासूम की मौत का कारण बन गया।

दम घुटने लगा

यह घटना अभिभावकों के लिए एक गंभीर चेतावनी है कि छोटे बच्चों के आसपास किसी भी छोटी या निगलने योग्य वस्तु को रखने में विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। दोड्डहेज्जूर गांव में हुई इस घटना में चिन्मय गौड़ा नाम का शिशु अपने बड़े भाई-बहन के साथ खेल रहा था। इसी दौरान उसने घर के दरवाजे पर रखा सूखा फूल उठाया और उसका एक टुकड़ा मुंह में डाल लिया। जब भाई-बहन ने उसे रोकने की कोशिश की, तो बच्चे ने वह टुकड़ा निगल लिया, जिससे उसका दम घुटने लगा।

तमाम कोशिशों के बावजूद...

परिजन तुरंत बच्चे को हनागोडु के अस्पताल hospital लेकर पहुंचे। वहां प्राथमिक उपचार देने के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए मैसूरु के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि, चिकित्सकों की तमाम कोशिशों के बावजूद मासूम की जान नहीं बचाई जा सकी।

सावधानी बरतना बेहद जरूरी


चिकित्सकों का कहना है कि बच्चों द्वारा छोटी-छोटी चीजें निगल लेने की घटनाएं अक्सर सामने आती हैं, जिनमें कई बार उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ता है। कुछ मामलों में यह स्थिति जानलेवा भी साबित हो सकती है। इसलिए सावधानी बरतना बेहद जरूरी है।


हर चीज को मुंह में डालने की आदत

घर में मौजूद छोटी वस्तुएं—जैसे सूखे फूल, खिलौनों के छोटे हिस्से, सिक्के या बटन—शिशुओं के लिए खतरनाक हो सकते हैं, क्योंकि वे हर चीज को मुंह में डालने की आदत रखते हैं। माता-पिता को चाहिए कि वे बच्चों की पहुंच से ऐसी वस्तुओं को दूर रखें और हमेशा निगरानी में रखें।

तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाएं

चिकित्सक यह भी सलाह देते हैं कि यदि बच्चा कुछ निगल ले और सांस लेने में दिक्कत, खांसी, उल्टी या बेचैनी जैसे लक्षण दिखें, तो तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाएं। समय पर इलाज से गंभीर स्थिति से बचा जा सकता है।