कृष्णा नदी से सटे गांवों में किसी भी अवांछित घटना से बचने के लिए जिला प्रशासन मुस्तैद है। जिन क्षेत्रों में खतरे की आशंका हैं वहां 24 घंटे नजदीकी नजर रखी जा रही है। नाव, लाइफ जैकेट, खाद्यान्न, दवाएं आदि तैयार रखी गई हैं। कृष्णा के तटीय क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को अपने कीमती सामान और मवेशियों के साथ सुरक्षित स्थान पर चले जाने को कहा गया है। बेलगावी जिला प्रशासन के अनुसार फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है।