दो खाद्य संस्थानों से तैयार भोजन की आपूर्ति
देश के दो शीर्ष खाद्य संस्थान रक्षा खाद्य अनुसंधान प्रयोगशाला (डीएफआरएल) और केंद्रीय खाद्य प्रौद्योगिकी अनुसंधान संस्थान (सीएफटीआरआई) बाढ़ प्रभावित केरल और कोडुगू में तैयार भोजन की आपूर्ति कर रहे हैं। डीएफआरएल ने तीन टन खाद्य सामग्री (टोमैटो राइस, उपमा आदि) के साथ पानी के पैकेट भी वायुसेना के जहाज से तिरुवनंतपुरम रवाना किया और अब दूसरी खेप भेजने की तैयारी में है। एफटीआरआई के अधिकारियों के मुताबिक उपमा, इमली पोहा, चपाती आदि भेजे जा रहे हैं जिसे गर्म कर खाया जा सकता है। इसके अलावा आचार और जैम भी खाने के साथ भेजे जा रहे हैं। संस्थान हाई-प्रोटीन बिस्किट और रस्क बिस्टिक भी भेजने की तैयारी कर रहा है।