
बेंगलूरु. शहर में गणेश चतुर्थी की तैयारियां जोरों पर है। इसके साथ ही गणपति प्रतिमाओं को लेकर प्रशासन ने दिशा निर्देश भी जारी कर दिए हैं। पीओपी की गणेश मूर्ति बनाने वालों के खिलाफ मामला दर्ज करने के आदेश दिए गए हैं। गणपति की मूर्तियां बाजार में सजने लगी हैं। इको फ्रेंडली गणेश मूर्तियों के प्रति आकर्षण बढा है। मूर्तिकार भी इको पर्यावरण अनुकूल गणपति प्रतिमाओं को बनाने पर जोर दे रहे हैं।

जयनगर मार्केट में पर्यावरण अनुकूल मिट्टी की बनी गणपति की मूर्तियां बिक्री के लिए रखी गई हैं।

मूर्तियों को अंतिम रूप देने में जुटी महिला।

बिक्री के लिए रखी गणपति की मूर्तियों को व्यवस्थित करतीं महिला।